Weather Alert: दिल्ली को घेरेंगे घने बादल, अगले 2 दिनों में मानसून देगा दस्तक, जानें कहां कब होगी बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. भीषण गर्मी के बीच दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है. यहां बारिश होने की संभावना जताई गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ‘आईएमडी’ ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में अगले दो दिन में मॉनसून की पहली बारिश होने का अनुमान है. आमतौर पर मॉनसून 27 जून तक राजधानी पहुंच जाता है.

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि धीमी शुरुआत के बाद मॉनसून तेजी से आगे बढ़ा है और महाराष्ट्र, पूरे कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों और हरियाणा के कुछ हिस्सों में दस्तक दे चुका है.

किन राज्यों में कब होगी बारिश
आईएमडी ने कहा, मुंबई, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख सहित महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्सों, चंडीगढ़, दिल्ली सहित हरियाणा के अधिकांश हिस्सों, गुजरात के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान और पंजाब में अगले दो दिन के दौरान मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

पहले कब आता रहा दिल्ली में मानसून
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल 30 जून 2021 में 13 जुलाई, 2020 में 25 जून, 2019 में 5 जुलाई और 2018 में 28 जून को मॉनसून ने राजधानी में दस्तक दे दी थी. इस साल मॉनसून अपनी सामान्य तारीख एक जून से एक सप्ताह बाद आठ जून को केरल पहुंचा था. यह केरल में पिछले साल 29 मई, 2021 में 3 जून, 2020 में एक जून, 2019 में 8 जून और 2018 में 29 मई को पहुंचा था.

मानसून में देरी से औसत वर्षा पर असर नहीं
शोध से पता चलता है कि केरल में मॉनसून के आगमन में देरी का मतलब उत्तर पश्चिम भारत में मॉनसून के आगमन में देरी नहीं है. साथ ही इसका देशभर में होने वाली कुल वर्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है.

Tags: Heavy rain, Rain in delhi, Weather Alert

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें