Patna-Ranchi Vande Bharat: इस दिन से शुरू हो रही पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस, जानें शेड्यूल और रूट


पटना. बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों के लिये अच्छी खबर है. दोनों राज्यों के बीच बहुप्रतिक्षीत वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन इसी महीने शुरू होने जा रहा है. यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और रांची के बीच अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है. 27 जून को रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन का परिचालन उद्घाटन स्पेशल ट्रेन 02439 के रूप में किया जायेगा. इसके बाद 28 जून को गाडी सं. 22349/22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का नियमित परिचालन किया जायेगा. यह ट्रेन पटना और रांची से मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छः दिन परिचालित की जायेगी.

27 जून को गाड़ी सं. 02439 रांची-पटना वंदे भारत उद्घाटन स्पेशल रांची से 10.30 बजे होगा. इसके बाद ये गाड़ी 10़.50 बजे मेसरा, 11.45 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे चरही, 12.45 बजे हजारीबाग टाउन, 13.20 बजे बरही, 14.08 बजे कोडरमा, 14.50 बजे पहाड़पुर, 15.40 बजे गया, 16.23 बजे जहानाबाद रूकते हुए 17.25 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी.

दिनांक 28 जून को गाड़ी सं. 22349 पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन पटना जंक्शन से 07.00 बजे खुलकर 08.25 बजे गया, 09.35 बजे कोडरमा, 10.33 बजे हजारीबाग, 11.35 बजे बरकाकाना, 12.20 बजे मेसरा रूकते हुए 13.00 बजे रांची पहुंचेगी. वापसी में दिनांक 28 जून से गाड़ी सं. 22350 रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन रांची से 16.15 बजे खुलकर 16.35 बजे मेसरा, 17.30 बजे बरकाकाना, 18.30 बजे हजारीबाग, 19.30 बजे कोडरमा, 20.45 बजे गया रूकते हुए 22.05 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. किराया की अगर बात करें तो रांची से पटना का एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2110 रुपया जबकि चेयर कार का किराया 1175 रुपए है.

Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Ranchi news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More