Bakrid 2023 : इस बकरे को खरीदने की बोली पहुंची 7 लाख रुपए, फिर नहीं बेच रहा मालिक, जानें क्या है वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रविंद्र कुमार/झुंझुनूं. इस साल जून के महीने के आखिर में बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. बकरीद इस्लाम मानने वाले लोगों के एक अहम त्योहारों में से एक है. यह त्योहार बलिदान का प्रतीक माना जाता है. बीते दिनों माह ए जिलहिज्ज के चांद का दीदार हो चुका है और बकरीद की तारीख भी सामने आ गई है. इस साल ईद उल-अजहा यानी बकरीद का पर्व 29 जून 2023 को मनाया जाएगा.

बकरीद को लेकर बकरों की बिक्री भी शुरू हो गई है. वैसे तो बकरे सामान्य कीमत पर मिल जाते हैं. लेकिन झुंझुनूं में एक बकरा अपनी की कीमत की वजह से चर्चा में बना हुआ है.

गर्दन पर लिखा है अल्लाह
जिले के गांव गाड़ाखेड़ा में एक बकरा अभी चर्चा का विषय बना हुआ है उसकी खासियत देख हर कोई हैरान है, इसे खरीदने के लिए व्यापारियों का तांता लगा हुआ है. लेकिन, इसका मालिक इसे बेचने के लिए तैयार नहीं है. आप को बता दें की इस बकरे की गर्दन पर अल्लाह लिखा हुआ है, जिस के चलते अभी तक इस के 5 से 7 लाख रुपए लग चुके हैं

बोली बढ़ने का इंतजार कर रहे
जानकारी के अनुसार गाड़ाखेड़ा के दिनेश कुमार पिछले चार पांच साल से बकरी पालन का काम करते हैं, जब से इन को इस बकरे की खासियत पता चली है तब से पूरा परिवार इस का खास ध्यान रखता है. दिनेश ने बताया की ईद के मौके पर इस तरह के बकरों की खास डिमांड रहती है. इस बकरे में खास बात ये है की इसकी गर्दन पर अरबी भाषा में अल्लाह लिखा हुआ है. जो कि आस पास के व्यापारियों को खास अकर्सित करता है. अभी दिनेश का बकरीद का इंतजार कर रहे हैं. वे कहते हैं कि शायद इस की बोली और बढ़े

करोड़ों में बिकते हैं ऐसे बकरे
बकरा खरीदने आए व्यापारी बताते हैं की बकरे की गर्दन पर अल्लाह लिखा होना कुदरत का एक बहुत बड़ा करिश्मा है. इसलिए वो इसे लेने के इच्छुक हैं पर बकरे का मालिक अभी इसे दे नहीं रहें है उनको इंतजार है कि शायद इस की ओर मोटी रकम उन को मिल जाए. हालंकि इस तरह के बकरों की कोई कीमत फिक्स नहीं होती. ऐसे बकरे करोड़ों में भी बिक सकतें हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें