यूपी का पहला स्किल डेवलपमेंट हब बना अवध विश्वविद्यालय, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है. विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को रोजगार से जुड़ने के लिए परिसर में स्किल डेवलपमेंट हब की स्थापना की गई है. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के प्रयासों से अवध विश्वविद्यालय यूपी में ऐसा पहला विश्वविद्यालय है, जहां पर स्किल डेवलपमेंट हब की स्थापना की गई है.

इसकी स्थापना से विश्वविद्यालय परिसर तथा अयोध्या परिक्षेत्र के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन लखनऊ के वित्तीय वर्ष 2023 और 24 द्वारा युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है. इतना ही नहीं, अवध विश्वविद्यालय में छात्र छात्राओं को इसके लिए नि:शुल्क ट्रेनिंग भी कराई जाएगी.

रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्रों को हुनरमंद बनने के लिए स्किल डेवलपमेंट हब की स्थापना की गई है. छात्र-छात्राओं को विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा. बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा अयोध्या परिक्षेत्र के सभी महाविद्यालयों के साथ वोकेशनल तथा स्किल डेवलपमेंट के लिए अनुबंध भी किया जाएगा. इसका लाभ पढ़ रहे छात्र छात्राओं को सीधा मिलेगा. इससे स्किल डेवलपमेंट में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उन्हें सशक्त बनाया जाएगा.

फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि यूपी का एक ऐसा विश्वविद्यालय डॉ. राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय है, जहां स्किल डेवलपमेंट के तहत छात्राओं को नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी. अवध विश्वविद्यालय राज्य का पहला स्किल डेवलपमेंट हब बना है.

Tags: Avadh University, Ayodhya News, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें