Jhajjar News : छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़, शिक्षक ने पाठशाला को बना दिया तूड़ीशाला, जानिए पूरा माजरा


प्रदीप साहू/झज्जर.सरकारी स्कूलों की दयनीय हालत पर कई दफा खबरें आपने देखी और सुनी होगी . कभी स्कूल की जर्जर इमारत, कभी शिक्षकों की कमी तो कभी साफ-सफाई का अभाव अक्सर चर्चा में रहता है .पर झज्जर का वाजितपुर गांव के सरकारी स्कूल की तस्वीरें देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे. सोचने को मजबूर हो जाएंगे कि आखिर स्कूल में हो क्या रहा है. ये पाठशाला है या तूड़ीशाला. देखने पर तो यही मालूम होता है कि है तो पाठशाला ही है लेकिन स्कूल के शिक्षक ने अपने घर में पाली गई भैंस के लिए स्कूल के कमरे में चारा भर दिया है.

कमरे में तूड़ी भरे होना का पता तब चला जब पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान एक टीम सरकारी स्कूल पहुंची तो वहां एक कमरे पर ताला लगा था. अंदर झांक कर देखा गया तो लोग हैरान रह गए. कमरे में तूड़ी भरी हुई थी और कमरे की चाबी भी आरोपी शिक्षक के पास ही थी. बाद में इसी टीम ने इस पूरे मामले की सूचना शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को दी.

डीईओ ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा
शिक्षा विभाग के डीईओ सुभाष भारद्वाज ने बताया कि उनके संज्ञान में मामला आया है.पता चला है कि स्कूल के एक शिक्षक ने स्कूल के कमरे में अपने पशुओं के लिए चारा डाल रखा है. ऐसा लंबे समय से हो रहा है. पंचायत उप चुनाव की डयूटी के दौरान ही इस पूरे मामले का खुलासा हुआ है. पूरे मामले की जांच की जाएगी और जो भी इस मामले में दोषी है उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

जांच का विषय है शिक्षक की मनमानी
स्कूल का एक कमरा शिक्षक अपने पशुओं के चारे के लिए इस्तेमाल कर रहा था और किसी ने इस बारे में विभाग के आला अधिकारियों को सूचित भी नहीं किया. बाकी स्टाफ और ग्रामीणों तक ने इस बारे में शिकायत नहीं की. आखिरकार आरोपी इस तरह की मनमानी किसकी शह पर कर रहा था और कब से वो सरकारी स्कूल को अपने निजी काम के लिए इस्तेमाल कर रहा था. ये जांच का विषय है.

Tags: Government School, Haryana education, Haryana news, Jhajjar news, Local18, School Education Department

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More