अदरक के साथ 2 चीजों को मिलाकर बनाएं ‘देसी ड्रिंक’, सर्दी-खांसी नहीं आएगी पास! बदलते मौसम मे भी रहेंगे हेल्दी


हाइलाइट्स

मानसून की आमद के साथ ही मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है.
बारिश के मौसम में घरेलू काढ़ा सेहतमंद रखने में काफी मदद करता है.

Adrak Tulsi Kali Mirch Kadha: मौसम में बदलाव के साथ ही बहुत से लोगों को सर्दी-जुकाम की समस्या होने लगती है. दरअसल, ऐसा शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से होता है. सर्दी-खांसी दूर भगाने के लिए कई तरीके आजमाए जाते हैं. आज हम आपको अदरक, तुलसी और काली मिर्च से ‘देसी ड्रिंक’ बनाने का तरीका बताएंगे जो कि इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करेगा और आप सर्दी-खांसी से बहुत हद तक बचे रहेंगे. सभी घरों में लगभग सालभर ही अदरक, काली मिर्च और तुलसी का उपयोग किया जाता है. इन तीनों चीजों को मिलाकर बनाया काढ़ा (देसी ड्रिंक) सेहत के लिए बेहद लाभकारी हो सकता है.
अदरक, तुलसी और काली मिर्च के इस काढ़े को बनाने में बहुत ज्यादा वक्त नहीं लगता है. बता दें कि तुलसी, अदरक और काली मिर्च तीनों ही चीजों में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं जो कि बीमारियों से लड़ने में मददगार होते हैं. आइए जानते हैं ये स्पेशल काढ़ा बनाने का तरीका.

इसे भी पढ़ें: इंदौरी पोहा खाएंगे तो बार-बार मांगेंगे, स्वाद भुलाए नहीं भूलेगा, मिनटों में इस तरह बनाएं

काढ़ा बनाने के लिए सामग्री
सूखा अदरक पाउडर – 1/2 टी स्पून
तुलसी पत्ते – 8-10
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गुड़ – 1 छोटा टुकड़ा
सेंधा नमक – 2 चुटकी
पानी – 2 गिलास

इसे भी पढ़ें: हेल्दी ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं पालक पराठा, स्वाद भी मिलेगा बेहतरीन, मिनटों में इस तरीके से करें तैयार

काढ़ा बनाने की विधि
सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अदरक, तुलसी और काली मिर्च से काढ़ा तैयार किया जा सकता है. आप चाहें तो इसमें लौंग का प्रयोग भी कर सकते हैं. काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 गिलास पानी डालें और उसमें सूखा अदरक पाउडर (सोंठ पाउडर) डालें और मीडियम आंच पर गर्म करें. कुछ सेकंड बाद बर्तन में काली मिर्च पाउडर और तुलसी के पत्ते डालकर उबलने दें.

काढ़ा कम से कम 10 मिनट तक अच्छी तरह से उबालें. काढ़ा जितना ज्यादा उबलेगा, इसमें पड़ने वाली चीजों का असर उतना ही ज्यादा महसूस होगा. बर्तन का पानी उबलकर जब आधा रह जाए तो गैस बंद कर दें. जब काढ़ा गुनगुना रह जाए तो इसे सर्विंग गिलास में डालकर सर्व कर सकते हैं. बदलते मौसम के बीच ये काढ़ा इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर कारगर हो सकता है. इसका सेवन आपको हेल्दी रखने में मदद करेगा. हालांकि इसे पीने से पहले चिकित्सकीय सलाह लेना न भूलें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More