रिंगाल मैन ने ढोल के बाद ईजाद किया राज्य पक्षी मोनाल, दुनिया भर में हैं उनकी हस्तशिल्प के मुरीद


सोनिया मिश्रा/चमोली. चमोली जिले में ‘रिंगाल मैन’ के नाम से मशहूर हस्तशिल्पी राजेन्द्र बडवाल आज भी विलुप्त होती जा रही सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का काम कर रहे हैं. बता दें कि राजेन्द्र बड़वाल लगातार पिछले 46 वर्षों से अपने पिताजी से इस कला को सीखकर अपनी कला को दिन प्रतिदिन निखारने के काम में जुटे हैं. पिछले पांच सालों से रिंगाल के परंपरागत उत्पादों के साथ नए-नए प्रयोग कर, इन्हें मॉडर्न लुक देकर नए डिजाइन भी तैयार कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने रिंगाल से बेहद खूबसूरत राज्य पक्षी मोनाल भी बना दिया है.

चमोली जनपद के ‘रिंगाल मैन’ नाम से मशहूर राजेंद्र बड़वाल अपनी खूबसूरत हस्त शिल्प कला के लिए पहचाने जाते हैं.लोग दूर-दूर से उनके द्वारा बनाए गए सामानों को लेने के लिए आते हैं.अब तक राजेंद्र बडवाल ने छतोली, ढोल दमाऊ,हुड़का,लैंप,लालटेन,गैस,टोकरी,फूलदान,घोंसला,पेन होल्डर,फुलारी,टोकरी,बद्रीनाथ,केदारनाथ,गंगोत्री,यमुनोत्री,पशुपतिनाथ के मंदिरों की प्रतिकृति को बनाने के सा- साथ रिंगाल से बेहद हल्का ढोल बनाकर अपनी काष्ठ कला का जौहर भी दिखा चुके हैं.

कौन है राजेन्द्र बडवाल?
सीमांत जनपद चमोली के दशोली ब्लॉक के किरूली गांव निवासी राजेंद्र बड़वाल विगत 15 सालों से अपने पिता दरमानी बड़वाल के साथ मिलकर हस्तशिल्प का कार्य कर रहे हैं.दरमानी बडवाल पिछले 46 सालों से हस्तशिल्प का कार्य करते आ रहे हैं. राजेन्द्र पिछले पांच सालों से रिंगाल के परम्परागत उत्पादों के साथ नए-नए प्रयोग कर इन्हें मार्डन लुक दे रहे हैं. उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को लोगों ने बेहद पसंद किया और खरीदा है. जिससे राजेन्द्र को अच्छा खासा मुनाफा होता है. उनकी हस्तशिल्प के मुरीद उत्तराखंड में हीं नहीं बल्कि देश-विदेश में बसे लोग भी हैं.

रिंगाल से बना सामान खरीदने के लिए करें संपर्क!
राजेन्द्र कहते हैं कि पहाड़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन कहीं न कहीं आर्थिकी को संवारने के चलते युवा शहरों को ओर रुख करना पड़ता है. जिससे व्यक्ति की प्रतिभा का ह्रास हो जाता है. साथ ही वह कहते हैं कि हमने भी अपने गांव में अपनी हस्तशिल्प कला को बचाने का प्रयास किया है जिसमें की हमें सभी के सहयोग की जरूरत है. जिसके लिए 8755049411 नंबर पर कॉल कर हमारे द्वारा बनाई गई शिल्प कला की बुकिंग करवा सकते हैं. जिससे हमारी आर्थिकी मजबूत हो सके और हम दोगुनी ऊर्जा के साथ और अधिक काम कर सके.

Tags: Artist, Chamoli News, Local18, Uttarakhand news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More