Railway News Additional coaches have been installed in these trains, read special report – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. गर्मियों की छुट्टी होने की वजह से इन दिनों ज्यादातर ट्रेन फुल चल रही हैं. तत्काल में भी टिकट यात्रियों को नहीं मिल रही है. ऐसे में ट्रेनों में बढ़ती हुई यात्रियों की संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने तीन बड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगा दिए हैं ,ताकि यात्री सुविधा अनुसार इन ट्रेनों के जरिए यात्रा कर अपने सफर को पूरा कर सकें और यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो.

उत्तर रेलवे की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बताया कि जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं उनमें तीन ट्रेन बेहद महत्वपूर्ण हैं. पहली ट्रेन है फैजाबाद एक्सप्रेस इसकी गाड़ी संख्या है 14205/06, यह ट्रेन 24 जून को अयोध्या कैंट से और 25 जून को दिल्ली से चलेगी. इसमें एक कोच लगाया गया है. दूसरी बड़ी ट्रेन है पद्मावत एक्सप्रेस जिससे बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं. पद्मावत एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 14207/8 24 जून को प्रतापगढ़ से चलेगी और 25 जून को दिल्ली से, इसमें भी एक कोच लगाया गया है. उन्होंने बताया कि फैजाबाद एक्सप्रेस और पद्मावत लोगों की पहली पसंद हैं, लोग बड़ी संख्या में इससे सफर करते हैं. इसी को देखते हुए इन दोनों में एक-एक कोच बढ़ा दिए गए हैं. इससे यात्रियों को काफी हद तक सहूलियत होगी.

एसी एक्सप्रेस में भी एक कोच लगा
रेखा शर्मा ने बताया कि एसी एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12429/30 जो कि 24 जून से लेकर 30 जून तक लखनऊ से चलेगी और 25 जून से लेकर एक जुलाई तक दिल्ली से चलेगी, इसमें एक कोच थर्ड एसी का लगाया गया है, जिससे यात्रियों को सुविधा हो. एसी एक्सप्रेस यात्रियों की पहली पसंद है, इसीलिए इसे लंबे वक्त तक चलाया गया है.

Tags: Indian Railways, Lucknow news, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें