
गुलशन सिंह, बक्सर.जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है. यदि कोई युवा पढ़ लिखकर नौकरी की तलाश कर रहा है तो प्राइवेट कंपनियों में योग्यता अनुसार जॉब पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है. दरअसल, बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान तथा जिला नियोजनालय के सहयोग से रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन 26 जून को होने जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश कुमार तिवारी ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि 26 जून को बक्सर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा.
18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मिलेगा जॉब
इस रोजगार शिविर में AAMDHANI PVT. LTD के द्वारा DBG(Leading Mobile Manufacturing Industry) कम्पनी में भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 एवं अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि योग्यता के लिए न्यूनतम दसवीं पास होना अनिवार्य है. वहीं 12वीं पास (PCM), ग्रेजुएशन, आईटीआई, एमबीए, एमसीए एवं डिप्लोमा पास युवकों के लिए अच्छे पद की रिक्तियां है. वहीं यह कम्पनी उम्मीदवारों की नियुक्ति अपने मापदंड पर एडमिन, एचआर, फाइनेंस, प्रोडक्शन, मेंटेनेंस कार्य के लिए करेगी.
40 पदों पर होगी नियुक्ति
जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश कुमार तिवारी ने बताया कि रोजगार मेला में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लगेगा, यह पूरी तरह नि:शुल्क है. वहीं कम्पनी स्वयं की चयन प्रक्रिया अपनाते हुए नियुक्ति करेगी. कम्पनी के द्वारा कुल 40 रिक्तियां दर्शायी गई है. कंपनी चयनित युवाओं को 18000-40000 प्रतिमाह सैलरी देगी. चयनित युवाओं का कार्य स्थल हरियाणा होगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने इच्छुक आवेदकों से की है कि 26 जून को जिला नियोजनालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों जैसे आधार कार्ड, बायोडाटा इत्यादि डॉक्युमेंट्स के साथ पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
.
Tags: Bihar News, Buxar news, Jobs 18
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 08:58 IST






