चूल्हे चिंगारी ने खाक किया गरीब का आशियाना कोहराम
मामला कोतवाली मंझनपुर क्षेत्र के कोतारी पश्चिम का
कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के कोतारी पश्चिमी गांव में शुक्रवार की देर शाम चूल्हे से उठी चिंगारी ने बड़ा रूप धारण कर लिया। लगी आपको देखकर घर में कोहराम मच गया चीखने चिल्लाने की आवाज जब आसपास के लोगों ने सुनी तो मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गरीब का आशियाना खाक हो चुका था। मामले की जानकारी तहसील प्रशासन को दी गई सूचना पर पहुंचे कानूनगो ने परिवार को लोगों को सरकारी सहायता का आश्वासन भी दिया।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी कल्लू मौर्य गांव के बाहर ही चाट फुलकी का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार की देर शाम परिवार के लोग खाना बना रहे थे तभी एक चिनगारी उड़ कर घर में घुस के बने झोपड़ी को पकड़ लिया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, चिल्लाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब तक गांव के लोग आग पर काबू पाते तब तक आग ने गरीब के आशियाने को खाक कर दिया था। गांव के लोगों का कहना है अब कल्लू मौर्य खाने के सामान को भी मोहताज है। लोगों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दिया सूचना पर पहुंचे प्रशासन के कानूनगो ने परिवार के लोगों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। सूचना पर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए थे।






