
JEE Advanced AAT Result 2023 Date & Time: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT Guwahati), गुवाहाटी आज यानी 24 जून को जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2023 का रिजल्ट (JEE Advanced AAT Result 2023) जारी करेगा. रिजल्ट शाम को 5 बजे जारी किया जाएगा. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट (JEE Advanced AAT Result 2023) चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://jeeadv.ac.in/ पर क्लिक करके भी JEE Advanced AAT Result 2023 चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम भी अपना रिजल्ट (JEE Advanced AAT 2023 Result) देख सकते हैं. JEE Advanced AAT 21 जून को सुबह 3 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई थी. JEE Advanced 2023 की संयुक्त कार्यान्वयन समिति AAT पास करने के लिए कट-ऑफ अंक तय करेगी.
कट-ऑफ से अधिक अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा. AAT में कोई अलग रैंकिंग नहीं है. सीटों का आवंटन पूरी तरह से JEE Advanced 2023 में कैटेगरी वाइज अखिल भारतीय रैंक के आधार पर होगा और B.Arch प्रोग्राम केवल AAT में उत्तीर्ण घोषित उम्मीदवारों को ही पेश किया जाएगा.
IIT में B.Arch प्रोग्राम एडमिशन पाने के इच्छुक छात्र AAT के लिए उपस्थित होते हैं. यह कोर्स केवल IIT BHU, IIT Kharagpur और IIT Roorkee में उपलब्ध है.
JEE Advanced AAT Result 2023 ऐसे करें चेक
JEE Advanced की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं.
होमपेज पर AAT 2023 Result लिंक पर क्लिक करें.
अपनी क्रेंडेशियल दर्ज करें.
JEE Advanced AAT Result 2023 चेक करें और इसे डाउनलोड करें.
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें.
.
Tags: IIT, IIT BHU, IIT Kharagpur, JEE, JEE Advance
FIRST PUBLISHED : June 24, 2023, 08:45 IST






