
हाइलाइट्स
यदि घर में उमस ने जीना-मुहाल कर दिया है तो घर का वेंटीलेशन फैन सही करें.
बेकिंग सोडा भी ह्यूमिडिटी को सोखने में उपयोगी है.
How to Get Rid of Humidity in Room: गर्मी अपने चरम पर है. इस पर उमस यानी ह्यूमिडिटी ने परेशानी को और अधिक बढ़ा दिया है. जुलाई से लेकर सितंबर तक उमस का ही महीना होता है. बाहर निकलने में टेंपरेचर से दम निकलता है, उपर से उमस के कारण घर में भी पसीना और खुजली से जीना मुहाल हो गया है. साइंस के हिसाब से देखें तो उमस और गर्मी के कारण शरीर पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं. उमस के कारण हीट स्ट्रोक, ब्रेन डिसोर्डर से लेकर डिप्रेशन तक की समस्या होने लगती है. इसके साथ ही स्किन की समस्या, हार्ट से संबंधित समस्याएं, मूड डिसोर्डर, थकान, लेजीनेस, कंफ्यूजन, बेहोशी, उल्टी और नींद की परेशानी भी उमस और गर्मी के कारण होती है.
डिहाइड्रेशन के कारण कभी-कभी तो बेहोश होकर लोग गिर भी जाते हैं. ऐसी स्थिति में जब घर आए तो सुकून मिले, ऐसा नहीं हो पाता है. घर में भी उमस परेशान करने लगता है. ऐसे में हम यहां आपको 5 ऐसे सिंपल ट्रिक्स बताएंगे जिनसे आपके घर में ठंडक बनी रहेगी और आपको उमस का अहसास नहीं होगा.
घर में उमस से ऐसी मिलेगी मुक्ति
1.वेंटीलेशन फैन–अंतरराष्ट्रीय वेबसाइट फोर्ब्स के मुताबिक, यदि घर में उमस ने जीना-मुहाल कर दिया है तो घर का वेंटीलेशन फैन सही करें. किचेन, बाथरूम, टैरेस इत्यादि जगहों पर जहां से गर्मी अंदर आती है, वहां वेंटीलेशन फैन लगाएं. इससे बहुत ज्यादा राहत मिलेगी. एक्जॉस्ट फैन लगाने से रूम में एयर फ्लो बढ़ेगा और ह्यूमिडिटी कम होगी.
2.प्लांट को बाहर करें-घर में जो आपने प्लांट लगा रखे हैं, उन्हें कुछ समय के लिए बाहर कर दें. होमप्लांट खुद ही मॉइश्चर रिलीज करता है, ऐसे में यदि आपके घर में बहुत ज्यादा इंडोर प्लांट है तो इसे कुछ समय के लिए बाहर कर दें.
3.चारकोल का इस्तेमाल करें-चारकोल हवा से नमी को सोख लेता है. इसलिए यदि आपके घर में पहले से कहीं चारकोल मौजूद है तो उसे बढ़ाएं. कुछ टोकड़ी में चारकोल को घर के किसी कोने में कुछ जगहों पर रख दें. इससे ह्यूमिडिटी का असर कम होगा.
4.कार्पेट लगाएं-घर में कार्पेट या गलीचा लगाएं. गलीचा नमी को अवशोषित कर लेता है. लेकिन यदि गलीचा से बदबू आ रही है तो इसका मतलब है कि फंगस बहुत हो गया है जो नमी को और बढ़ा रहा है. इसलिए गलीचे को साफ करें.
5.रॉक सॉल्ट-नमी को दूर करने के लिए रॉक सॉल्ट बेहद उपयोगी चीज है. यह नमी को सोख लेता है. इसलिए घर में कुछ जगहों पर रॉक सॉल्ट को बास्केट में लेकर खुला छोड़ दें.
6.बेकिंग सोडा-बेकिंग सोडा भी ह्यूमिडिटी को सोखने में उपयोगी है. घर में जहां उमस ज्यादा है वहां बेकिंग सोडा को बाउल में रखकर ओपन छोड़ दें. हालांकि बेकिंग सोडा का असर छोटे रूम में ज्यादा होगा. बड़े रूम के लिए चारकोल या रॉक सॉल्ट ज्यादा बेहतर है.
.
Tags: Health, Health tips, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 17:36 IST






