
ज्यादातर लोग फ्लाइट से जर्नी इस वजह से करते हैं कि जल्दी पहुंच जाएंगे, मगर एक और वजह है. वह है हाईजीन यानी साफ सफाई. लेकिन एक फ्लाइट अटेंडेंट ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर की, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया. इसमें उन्होंने हवाई जहाज में देखी गई सबसे घृणित चीजों में से एक का खुलासा किया. उन्होंने कहा, मैंने कुछ भयानक देखा. यह अफसोसनाक है कि लोग फ्लाइट में भी ऐसी हरकतें करते हैं. इसे जानकर इंटरनेट यूजर्स हैरान हैं.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, 30 साल की अर्जेंटीना की फ्लाइट अटेंडेंट बारबरा बैसिलिएरी सोशल मीडिया में बार्बी बेक’ के नाम से मशहूर हैं. टिकटॉक पर उनके 38 लाख फॉलोवर्स हैं. वह अक्सर यात्रा संबंधी टिप्स देती रहती हैं. कई बार वह हवाई जहाज में काम करने वाले लोगों के बारे में भी बात करती हैं. उनके किस्से शेयर करती हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसी चीज के बारे में बात की, जो तुरंत वायरल हो गई.
ट्रे टेबल पर अपने बच्चों के डायपर बदलते
बारबरा ने कहा, मैंने कई बार कुछ भयानक देखा. पैसेंजर ट्रे टेबल पर अपने बच्चों के डायपर बदलते हैं. केबिन में डायपर बदलना न केवल जहाज पर मौजूद अन्य लोगों के लिए अप्रिय है, बल्कि यह अविश्वसनीय रूप से अस्वच्छ भी है. लोग अपनी ट्रे टेबल पर खाते-पीते हैं. वे कभी-कभी सोने के लिए उन पर अपना सिर भी रख लेते हैं. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो कृपया ऐसा मत करो. फ्लाइट अटेंडेंट ने बताया कि यदि आपको उड़ान के दौरान बच्चे का डायपर बदलना है, तो आपको बाथरूम का उपयोग करना चाहिए. वहां पर एक फोल्ड-डाउन चेंजिंग टेबल उपलब्ध रहता है. आप आराम से बैठकर बदल सकते हैं. डायपर को कभी भी टॉयलेट में नहीं बहाना चाहिए. उसे कूड़ेदान में ही डालें.
ट्रे टेबल पर अपने बच्चों के डायपर बदलते
इसके अलावा, कभी भी फ्लाइट अटेंडेंट को गंदा डायपर न दें क्योंकि यह घृणित है. उनके वीडियो को तकरीबन 2 लाख बार देखा जा चुका है. कई यूजर उनसे हां में हां मिलाते दिखे और अपनी कहानी भी शेयर की. एक ने लिखा, एक मां तो चेकआउट के समय पैकिंग एरिया में एक सुपरमार्केट में बच्चे का डायपर बदल रही थी. कई लोगों ने कहा, अब तो वे कभी भी म.ऐसे लोगों के लिए बारबरा ने फिर पोस्ट किया. लिखा,उड़ान में बैठते ही अपनी ट्रे टेबल को पोंछ देना चाहिए. एक ने लिखा, मैं विमान के लिए अपने साथ एक मेज़पोश ले जा रहा हूं. दूसरे ने कमेंट किया,धन्यवाद मैं गीला तौलिया लाउंगा.
.
Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 18:31 IST






