जीजा-साली में नाजायज संबंध! एक की मौत, दूसरी चंडीगढ़ में भर्ती, आरोपी साड़ू गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुरुक्षेत्र. हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पशु चिकित्सक डॉ. राजन चौधरी और अपनी पत्नी कुसुम को गोली मारने के मामले की गुत्थी सुलझा लिया गया है. कुरुक्षेत्र पुलिस अपराध अन्वेषण शाखा 1 की टीम ने आरोपी डॉक्टर चंद्रेश्वर सैनी को रिवाल्वर सहित गिरफ्तार किया है. राजन चौधरी की गोली लगने से मौत हो गई थी. जबकि आरोपी की पत्नी कुसुम चंडीगढ़ में उपचाराधीन है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी को जीजा और साली के आपसी संबंध लगते थे और इसी के चलते आरोपी ने अपने साडू डॉ. राजेंद्र चौधरी को गोलियों से छलनी करके मौत की नींद सुला दिया. अपनी पत्नी पर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की.  कुरुक्षेत्र सेक्टर 2 में अपनी पत्नी और साडू पर गोली चलाने के आरोपी को सीआईए 1 ने पिपली देवी लाल पार्क से गिरफ्तार किया है. आरोपी से लाइसेंसी रिवाल्वर की बरामद की गई है. रिवाल्वर की जांच के लिए एसपी ने कमेटी गठित की है.

बीते गुरुवार को कुरुक्षेत्र सेक्टर 2 में चंद्रेश्वर सैनी ने अपने साडू और अपनी पत्नी पर कई गोलियां चलाईं थी. फिलहाल आरोपी की पत्नी को गंभीर हालत के चलते चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया था और वहां उसका उपचार चल रहा है.

कुरुक्षेत्र सीआईए 1 के प्रभारी मलकीत सिंह ने बताया कि आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और कोर्ट से रिमांड मांगा जाएगा. आरोपी से जो रिवाल्वर बरामद हुई है. वह पुलिस कस्टडी में जमा थी. कुरुक्षेत्र एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने रिवाल्वर आरोपी के पास कैसे पहुंची, इसकी जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है.

प्रभारी मलकीत सिंह ने कहा कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाजायज संबंध के शक के चलते पूरी वारदात को अंजाम दिया है. आरोपी अपनी पत्नी और साडू से बदला लेना चाहता था. इसके चलते उसने अपनी पत्नी व साडू पर कई गोली चला कर उनको जान से मारने की कोशिश की.

Tags: Haryana News Today, Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें