Weather Update: टेम्परेचर का टॉर्चर खत्म! अब मजा लीजिए सुहावने मौसम का, दिल्ली से UP-बिहार तक झमाझम होगी बारिश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

भीषण गर्मी के बीच लंबे समय से लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे थे
IMD ने राहत की खबर देते हुए कहा कि देश भर से हीटवेव खत्म है
दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली (Delhi-NCR Weather) के साथ-साथ उत्तर भारत खासकर यूपी और बिहार (UP-Bihar Weather) में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं. हालांकि थोड़ी बूंदाबादी बीच-बीच में राहत दे रही थी. लेकिन अब मूसलाधार बारिश (Rainfall Alert) उत्तर भारत को गर्मी से राहत देने वाली है. गुरुवार को मॉनसून (Monsoon Update) बिहार, तेलंगाना समेत कुछ और राज्यों में आगे बढ़ गया. भीषण गर्मी के बीच लंबे समय से लोग मॉनसून का इंतजार कर रहे थे.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने राहत की खबर देते हुए कहा है कि देश भर से हीटवेव खत्म हो गई है. मौसम पूर्वानुमान में यह भी कहा गया है कि 26 जून तक तटीय कर्नाटक और 25 और 26 जून को आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी बारिश होगी. IMD ने कहा है कि 28-30 जून तक पूर्वोत्तर भारत, मध्य भारत, पश्चिमी तट और पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में गरज के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है.

पढ़ें- Bihar Weather Update: मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, तेज हवा के साथ इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

UP, MP और बिहार में झमाझम होगी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. अगले 2 दिनों के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों और छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर और निकटवर्ती पूर्वी भारत का मौसम
अगले 5 दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर गरज और बिजली गिरने के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है. 25 जून को गंगीय पश्चिम बंगाल में और 26 जून तक ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. 25 जून तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में और 25 जून से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. 27 जून तक उत्तराखंड में, 24 से 27 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 25 से 27 जून के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

” isDesktop=”true” id=”6636913″ >
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 जून के दौरान और विदर्भ में 24 से 27 जून के दौरान बहुत भारी बारिश का अनुमान है. वहीं 25 जून तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठावाड़ा, गुजरात क्षेत्र में आंधी और बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है. 24 से 27 जून के दौरान कोंकण और गोवा में, 25 और 26 जून को मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

Tags: Heavy Rainfall, Imd, Weather Update

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें