आज का राशिफल, 24 जून 2023: मेष राशि वाले सरकारी काम में सफल होंगे, वृष, मिथुन राशि वालों को पैतृक संपत्ति से लाभ होगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 24 june 2023)

स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपन पर संयम रखें. शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे. अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी. संतान के मामले में चिंता पैदा होगी. पेट संबंधी बीमारियों से परेशान होंगे. यात्रा में अवरोध आएगा. सरकारी काम में सफलता मिलेगी.

वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 24 june 2023)

आप सभी काम दृढ़ आत्मविश्वास और अटल मनोबल के साथ कर सकेंगे. पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा. सरकार अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा. विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे. खेलकूद और कला के क्षेत्र में कलाकारों को अपनी प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा. संतान के काम के पीछे खर्च होगा.

मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal,24 june 2023)

नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है. नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा. पड़ोसियों, भाई-बहनों तथा मित्र मंडल के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा. भाग्यवृद्धि के अवसर उत्पन्न होंगे. यात्रा की संभावना है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें