घर में फिश एक्वेरियम रखना शुभ या अशुभ, कितनी होनी चाहिए इसमें मछलियां, जानें इसे रखने की सही दिशा

हाइलाइट्स

वास्तु शास्त्र में मछली को शुभता का प्रतीक माना जाता है.
मछली घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ा देती है.

Fengshui Tips for Fish Aquarium : चाइनीज वास्तु शास्त्र जिसे हम सभी फेंगशुई के नाम से जानते हैं में फिश एक्वेरियम का विशेष महत्व बताया गया है. फेंगशुई के अनुसार, मछली सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकालने में सक्षम होती है. मान्यता है कि इसे घर में रखने मात्र से आने वाली विपदा भी टल जाती है. ज्योतिष शास्त्र में भी मछली का विशेष स्थान है. इसे केतु का कारक जीव माना जाता है. आज के इस आर्टिकल में हम भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानेंगे घर में फिश एक्वेरियम रखने का महत्व, उसकी सही दिशा और उसमें कितनी मछलियां पालना शुभ होता है.

एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कितनी होना चाहिए?

फेंगशुई के अनुसार, यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में किसी भी तरह की समस्या ना हो और आपका जीवन खुशहाल तरीके से बीते तो इसके लिए एक्वेरियम में कम से कम 9 मछलियां रखें. इनमें से 8 मछलियां नारंगी और सुनहरी रंग की हों और एक काले रंग की मछली होना चाहिए.

यह भी पढ़ें – कैसा होना चाहिए बाथरूम में आईना, दिशा के साथ आकार का भी है महत्व, फॉलो करें 5 आसान वास्तु टिप्स

किस दिशा में रखें फिश एक्वेरियम?

चाइनीज वास्तु शास्त्र के अनुसार, फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर, उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इससे परिवार के सदस्यों में मधुरता आती है. फिश एक्वेरियम को भूलकर भी किचन या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए. इससे धन हानि हो सकती है. जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे, इसके लिए फिश एक्वेरियम को मुख्य द्वार के बाएं तरफ रखना बेहद शुभ माना गया है.

यह भी पढ़ें – बुधवार और गुरुवार को भूलकर भी ना करें इस दिशा की यात्रा, नहीं मिलेगी सफलता, बिगड़ सकते हैं बनते काम

क्या है काली मछ्ली का महत्व?

चाइनीज वास्तु शास्त्र के अनुसार, एक्वेरियम में काली मछली का विशेष महत्व है. काली मछली को सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है. ये काली मछली घर में फैली नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर सोख लेती है. यह भी मान्यता है कि जब घर के मालिक पर कोई विपत्ति आने वाली होती है तो वो विपदा ये काली मछली अपने ऊपर ले लेती है. यही कारण है कि अक्सर सबसे पहले काली मछली की मौत होती है. एक्वेरियम में किसी मछली की मौत होने के बाद तुरंत उसकी जगह दूसरी मछली रखने की सलाह दी जाती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion, Vastu tips

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More