छोटे-छोटे इस काले मसाले को दूध में डालकर करें सेवन, खून की करेगा सफाई, हड्डियों को बनाए लोहे सा मजबूत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

काली मिर्च और दूध के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है.
काली मिर्च और दूध के सेवन से सर्दी जुकाम से छुटकारा मिलता है.

Health Benefits of Black Pepper with Milk: आपके किचन में रखी कई चीजें सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं. किचन में रखे कई मसाले जहां स्वाद बढ़ाते हैं, वहीं सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इसी तरह का एक मसाला काली मिर्च है. काली मिर्च का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. अगर इसका सही से उपयोग किया जाए तो यह सेहत को बेहद लाभ पहुंचा सकता है. काली मिर्च को दूध में मिलाकर पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है. आइए आज हम आपको स्वास्थ्य को होने वाले इसके लाभ बताते हैं.

1.हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक, काली मिर्च हार्ट के लिए फायदेमंद है. इसे दूध में मिलाकर पीने से हार्ट को आने वाली समस्याएं दूर होती हैं. इसका नियमित सेवन करने से शरीर का खून भी साफ हो सकता है. यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.

2. सर्दी-जुकाम से छुटकारा: दूध के साथ काली मिर्च का पीने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है. बदलते मौसम में सर्दी जुकाम की दिक्कतों का सामना करना बेहद आम है. ऐसे में इस तरह की दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए दूध में काली मिर्च डालकर पीना फायदेमंद हो सकता है.

इस फूल के बीज को खाने से हड्डियां होंगी लोहे सी मजबूत, दिल की सेहत को करेगा दुरुस्त, 5 फायदे कर देंगे हैरान

3. शुगर करे कंट्रोल: काली मिर्च के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है. इसमें कई ऐसे कंपाउंड्स पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है. इसके सेवन से डायबिटीज कंट्रोल होता है.

4.हड्डियों को मजबूत करे: काली मिर्च और दूध के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए दूध बेहद फायदेमंद माना गया है. दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूती देने का काम करता है. यदि आप दूध में काली मिर्च डालकर रोजाना पीएंगे तो इससे हड्डियों को दोगुनी मजबूती मिल सकेगी. साथ ही इससे जोड़ों के दर्द में राहत भी मिलेगी.

पेट में जमी गंदगी की सफाई कर देता है किचन में रखा यह पत्ता, सेहत को देता है कई फायदे, इस तरीके से करें इस्तेमाल

5. इम्यूनिटी बढ़ाए: काली मिर्च और दूध दोनों में ही औषधीय गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं. दूध में विटामिन बी2, कैल्शियम, प्रोटीन, बी12, विटामिन डी, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस और कई माइक्रोन्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं. यदि आप भी काली मिर्च को दूध में मिलाकर पीएंगे तो इम्यूनिटी बूस्ट होगी. ऐसे में आप कई तरह के रोगों, इंफेक्शन से बचे रह सकते हैं.

Tags: Health, Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें