
भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह भले ही किसी पहचान की मोहताज न हों लेकिन उनके गानों पर उतने व्यूज नहीं आते जैसे दूसरे स्टार्स के आते हैं. अभिनेत्री अपने गानों को अलग ढंग से फिल्माती हैं और उनके वीडियो के लोकेशन भी शानदार हेते हैं और वे खुद भी ग्लैमरस दिखती हैं. बावजूद इसके उनके कई म्यूजिक एल्बम्स फ्लॉप चले जाते हैं.. हाल ही में उनका मगही गाना ‘लड़का के ड्रेस’ रिलीज हुआ है. यह गाना उनके ऑफिसियल यूट्यूब से हुआ है लेकिन इसे उनके चाहने वालों ने ज्यादा नहीं देखा. इस पर सिर्फ 20 हजार ही व्यूज आए जो कि अक्षरा जैसी हीरोइन के लिए कोई मायने नहीं रखते.
अक्षरा सिंह का गाना ‘लड़का के ड्रेस’ एक रोमांटिक गाना है, इस गाने को अक्षरा सिंह और रौशन सिंह ने मिलकर गाया है. यह गाना दो प्रेमियों की केमेस्ट्री पर आधारित है, जिसमें अक्षरा का प्रेम उसे मिलने के लिए बुला रहा है. लेकिन वो घर में रहती है और अपने मां – बाप की वजह से मिलने आ नहीं सकती है. तो उसका प्रेमी उसे ‘लड़का के ड्रेस’ में आने को प्रेरित करता है. गाने में दिखने वाली यह छोटी सी प्रेम कथा वीडियो में है और कई लोगों से रिलेट करती है. अक्षरा ने इसको लेकर कहा कि गाना मजेदार है. सुनकर और देखकर सबों को मजा आने वाला है. मेरे लिए भाषा कोई परेशानी नहीं है. अच्छा काम मैं हर भाषा में करना पसंद करूंगी और मगही तो मेरे प्रदेश की भाषा है. इसमें यह गाना करके खूब मजा भी आया. आपको बता दें कि अक्षरा सिंह का गाना ‘लड़का के ड्रेस’के गीतकार अमन अलबेला हैं. इस गाने के संगीत निर्देशक रौशन सिंह हैं, जिनके साथ अक्षरा का कॉलेबरेशन लोगों में पहले भी पसंद किया जाता रहा है.
इससे पहले भोजपुरी सिने जगत में वुमन पावर को रिप्रेजेंट करने वाली सेंसेशनल एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का ‘अखियां घायल करे’ रिलीज हुआ था. इसमें वे अपने प्रेमी की अदाओं का बखान कर रही हैं. अक्षरा का यह रोमांटिक गाना उनके फैंस और भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को खासा पसंद आ रही है. इस गाने में अक्षरा की सुरीली आवाज लोगों के दिल तक पहुंच रही है तो इसका म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक और मनोरंजक बनाया गया है. गाना ‘अखियां घायल करे’ अक्षरा सिंह ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है लेकिन इसके जरिए वे लोगों को इंप्रेस नहीं कर सकीं. इसे 2 वीक से ज्यादा वक्त बीत चुका है, फिर भी इसे सिर्फ 1 लाख लोगों ने ही देखा.
.
Tags: Akshara singh, Akshara Singh South Bhojpurini, Bhojpuri
FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 14:45 IST






