छपरा में जातिवादी भोजपुरी गाना बजाने पर शादी में बवाल, दूल्हे को कार में छिपकर बचानी पड़ी जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


संतोष कुमार गुप्ता/छपरा. भोजपुरी में जाति सूचक संवाद वाले गाने आज कल छपरा में विवाद का कारण बनते जा रहे हैं. जातिवाद आधारित गीतों को लेकर यहां आए दिन बवाल हो रहा है. अब तो इन गीतों की ऐसी मांग बढ़ गई है कि जिस बहुल क्षेत्र में बारात गई अगर उस जाति का गाना नहीं बजा तो बारात में बवाल निश्चित है.

ऐसा ही एक मामला सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनारायण गांव से बीती रात सामने आया है. जहां जातीय टिप्पणी वाले गाने के बाद बवाल इतना बढ़ गया कि दूल्हे को अपनी कार के सीट के नीचे छिपकर जान बचानी पड़ी. दूल्हे ने खुद बताया कि उसे चाकू मारने के लिए गांव के 30-40 लोग खोज रहे थे. लेकिन वह अपनी कार के सीट के नीचे घुसकर छिप गया था. उसके बाद गांव के उपद्रवी तत्वों ने बारात के सभी वाहनों के शीशे तोड़ डाले और उनके गहने भी लेकर फरार हो गए.

फरमाइश पर बजा था जातिवादी गाना
बताया जा रहा है कि अमनौर के हरनारायण निवासी योगेंद्र महतो की पुत्री प्रियंका की शादी परसा के खजौली गांव निवासी नंदकिशोर महतो के पुत्र अमलेश कुमार से तय हुई थी. बीती रात बारात अमनौर पहुंची और हरनारायण गांव स्थित एचआर कॉलेज परिसर में रुकी. देर रात बारात दरवाजे लगने के दौरान फरमाइशी गीत और जातिवाद आधारित गीत बजाने को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट की नौबत आन पड़ी. इस दौरान कुछ बाराती भी जख्मी हुए है.

हालांकि गांव के बुद्धिजीवियों की पहल पर शादी संपन्न करा दी गई. दुल्हा अमलेश कुमार ने बताया कि गांव के एक लड़के को वधू पक्ष के लोगों ने दो-तीन थप्पड़ देकर भगा दिया. इस घटना के बाद गांव के 30-40 लड़के एकत्र हो गए और अचानक बारात ठहरने वाले स्थल पर पहुंचकर सभी वाहनों के शीशे तोड़ने लगे.

दूल्हे को मारने का था प्लान
अमलेश ने बताया कि गांव के युवकों ने कुछ बारातियों की पिटाई भी की. हालांकि अधिकांश बाराती उस समय जनवासा में भोजन कर रहे थे. वहीं दूल्हे की कार को भी उन लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया. यह देखकर अपनी कार के सीट के नीचे दुबक गया. तोड़फोड़ और कुछ बारातियों की पिटाई करने के बाद वे लोग भाग गए.

सूचना के बाद गांव वालों ने मामले को संभाला और शादी संपन्न कराई . दूल्हा अमलेश ने बताया कि गांव के युवा चाकू घोंपने के लिए खोज रहे थे. जबकि सीट के नीचे छिपकर सुन रहा था. जाते-जाते कार में रखे आभूषण भी लेकर चले गए. अमनौर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को मामले की सूचना मिली है और छानबीन की जा रही है.

Tags: Bihar News, Crime News, Saran News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें