हाउस टैक्स हाफ का वादा झांसी सदन से हुआ पास, राज्य सरकार के पाले में गेंद , क्या होगा माफ ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी नगर निगम कि सदन की पहली बैठक कई हंगामों और प्रस्तावों के बीच संपन्न हो गई. इस बैठक में वह प्रस्ताव भी पारित हुआ जिसका इंतजार झांसी नगर निगम क्षेत्र में रहने वाली जनता बेसब्री से कर रही थी. सदन में गृह कर आधा करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. सभी 60 पार्षदों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया और सदन द्वारा इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया.

पार्षद दिनेश प्रताप सिंह ने सदन में यह प्रस्ताव रखा कि जो वार्षिक गृह कर 10% लिया जाता है उसे घटाकर 5% कर दिया जाए. उन्होंने कहा कि झांसी बुंदेलखंड क्षेत्र में आता है और यहां लोगों की आय बहुत अधिक नहीं है. ऐसे में 10% गृह कर लोगों के लिए काफी ज्यादा हो जाता है. उनके इस प्रस्ताव को सभी 60 पार्षदों ने समर्थन दिया. इसके बाद महापौर बिहारी लाल आर्य ने यह घोषणा कर दी कि इस प्रस्ताव को स्वीकार किया जाता है और अब इसे शासन को भेज दिया जायेगा.

शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा कि चुनाव से पूर्व हमने यह वादा किया था कि सदन की पहली बैठक में ही गृह कर आधा करने के प्रस्ताव को पारित कर दिया जाएगा. आज हमने इस वादे को पूरा कर लिया है और अब यह प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा. गौरतलब है कि झांसी नगर निगम को गृह कर में कोई भी कमी करने का अधिकार नहीं है. इस संबंध में अंतिम फैसला उत्तर प्रदेश शासन का ही होता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 23:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें