‘संसद में भाषण, भारत-यूएस के बीच अहम डिफेंस डील’, पीएम मोदी की यात्रा पर क्या बोला अमेरिकी मीडिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाशिंगटन. अमेरिका के प्रमुख अखबारों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा से जुड़ी खबरों को विशेष कवरेज के साथ प्रकाशित किया है. अमेरिकी अखबारों ने प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बीच हुए समझौतों के अलावा मोदी की इस यात्रा से जुड़े कई पहलुओं का उल्लेख कर उनपर चर्चा करने वाली खबरें प्रकाशित की हैं. द वॉशिंगटन पोस्ट ने मोदी की यात्रा से जुड़ी खबरों को पूरे पृष्ठ पर प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया है.

अखबार ने लिखा, ‘‘कांग्रेस के समक्ष प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में विशेष ध्यान विकास पर केंद्रित किया.’’ द वॉशिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक, अमेरिकी सांसदों ने सदन में मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया और खड़े होकर उनका जोरदार अभिवादन किया. अखबार ने लिखा कि जब मोदी मंच की ओर बढ़े तो दीर्घा में कुछ लोग उनके नाम के नारे लगाने लगे, कई सांसद उनसे हाथ मिलाने के लिए कतार में खड़े थे. प्रधानमंत्री मोदी इस समय राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका की राजकीय यात्रा पर वाशिंगटन में हैं.

यह भी पढ़ें:- टाइटन पनडुब्बी में कैसे हुआ होगा ब्लास्ट, किस तरह पानी में डूबी? सामने आया VIDEO

अखबार में छपे एक अन्य लेख में कहा गया, ‘‘अमेरिका और भारत ने प्रौद्योगिकी और रक्षा क्षेत्र में कई अहम समझौते होने की घोषणा की. बाइडेन और मोदी ने कई समझौतों की घोषणा की, जिसमें भारत में संयुक्त रूप से लड़ाकू विमान के जेट इंजन का उत्पादन करने का सौदा और माइक्रोचिप्स तथा अन्य प्रमुख प्रौद्योगिकियों के लिए आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने का प्रयास शामिल है.’’

वाशिंगटन पोस्ट के स्टाइल सेक्शन में प्रधानमंत्री मोदी की आधे पृष्ठ की तस्वीर है जिसमें व्हाइट हाउस में भव्य राजकीय रात्रिभोज के लिए वह राष्ट्रपति बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन के साथ खड़े हैं. अमेरिकी कांग्रेस में अपने संबोधन के दौरान सांसदों का ‘नमस्ते’ के साथ अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक फोटो ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के पहले पन्ने पर छपी है. अखबार ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा, ‘‘भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस के संयुक्त सत्र में ‘रूस’ और ‘चीन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने से परहेज किया.’’ ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने मोदी की यात्रा से जुड़ी कई खबरें प्रकाशित की हैं.

Tags: America News, Pm narendra modi, PM Narendra Modi News, PM Narendra Modi Speech

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें