खालीपन, प्यार के लिए तरसती… Radnyi ने ‘रुलाया क्यूं’ में दिखाए अकेलेपन के दर्द, रिलीज हुआ दर्दभरा सॉन्ग


मुंबईः सिंगिंग इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकीं Radnyi का नया गाना ‘रुलाया क्यूं’ रिलीज हो चुका है. अपने नए म्यूजिक वीडियो से Radnyi ने एक बार फिर सबको अपना दीवाना बना दिया है. सॉन्ग में उनके लुक और जबरदस्त अंदाज की खूब चर्चा हो रही है. वेस्टर्न लुक में अपने किलर एक्सप्रेशन के साथ सिंगर ने सॉन्ग में चार-चांद लगा दिया है. “रुलाया क्यूं” के बोल उस लड़की के इमोशन्स को जाहिर करते हैं, जिसे एक ऐसे लड़के से प्यार है, जो उससे प्यार नहीं करता.

संगीत में गहरी जड़ें जमा चुकी Radnyi के गाने ने अब यूट्यूब की दुनिया में धूम मचा दी है. ये गाना लोगों के दिलोदिमाग में उतर गया है. सॉन्ग Radnyi ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया है, जिसे अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. यह गाना खासकर युवाओं के बीच खूब पसंद किया जा रहा है. म्यूजिक वीडियो युवाओं के इमोशन्स को जाहिर करने वाला है.

हालिया रिलीज सॉन्ग रुलाया क्यों एक तरफा प्यार की कहानी और दर्द को बयां करता है. एक ऐसी लड़की जो उस शख्स से प्यार, दया और अपनेपन की अपील करती है, जो उससे प्यार ही नहीं करता. Radnyi अपने नए म्यूजिक वीडियो को लेकर खासी चर्चा में हैं, जिसमें वह रैपर लास्ट लेवल डी (Inder D Last Level) के साथ दिखाई दे रही हैं.

” isDesktop=”true” id=”6636303″ >

इस गाने को रिलीज हुए कुछ ही दिन हुए हैं और गाने को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. “रुलाया क्यूं” को जो चीज अलग करती है, वह एकतरफा रिश्ते में अनुभव किए गए दर्द. बता दें, Radnyi एक सिंगिंग बैकग्राउंड से ताल्लुक रखती हैं. उनका जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ है. जहां धुनें नदियों की तरह बहती थीं. यही वजह है कि उन्हें संगीत की काफी गहरी समझ है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More