शाही पनीर में निकली मरी हुई चुहिया! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक माथुर/हापुड़. शाही पनीर में मरी हुई चुहिया निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहा यह वीडियो हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रामा मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज की कैंटीन में खाना खाने से पहले शाही पनीर के ढ़ोंगे में एक मरी हुई चुहिया थी. जिसे कैंटीन के ही स्टाफ ने देख लिया और पनीर से बाहर निकाल लिया. इसी दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.

डीएम ने दिए जांच के आदेश
वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैंटीन में शाही पनीर के ढ़ोंगे पर एक चुहिया ग्रेवी में लिपटी हुई है. इस घटना के बाद रामा मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से किसी तरह का कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन हापुड़ प्रशासन ने जरूर इस मामले का संज्ञान लिया है. हापुड़ की जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा ने छात्र-छात्राओं की शिकायत पर सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय को जांच-पड़ताल करने के निर्देश दिये.

जिसके बाद एफडीए की टीम ने मेडिकल कॉलेज में जाकर जांच-पड़ताल की और पनीर, दही, चिकन ग्रेवी, पनीर मसाला का एक-एक नमूना लिया. खाद्य विभाग के मुताबिक रामा मेडिकल कॉलेज से लिये गये नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
आपको बता दें कि हापुड़ का रामा मेडिकल कॉलेज काफी बड़ा मेडिकल कॉलेज है और यहां कैंटीन में खाना खाने के लिए मेडिकल के डॉक्टर ही नहीं, बल्कि स्टूडेंट भी आते हैं. शुक्रवार को गनीमत यह रही कि खाना खाने से पहले ही पनीर के ढ़ोंगे में नजर पड़ गई, जिसकी वजह से पनीर की ग्रेवी में चुहिया तैरती हुई नजर आ गई. फिलहाल, कैंटीन में पनीर में चुहिया निकलने की वजह से पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है.

Tags: Food 18, Hapur News, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें