ट्रक ड्राइवर के बेटे ने 4 दिन में सबसे तेज किताब लिखकर बनाया अनोखा रिकॉर्ड, 21 की उम्र में कर रहे मोटिवेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार/बोकारो. कम उम्र में अपने हुनर और टैलेंट के दम पर खुद की पहचान बनाना बहुत बड़ी बात होती है. ऐसे ही बोकारो के बेरमो प्रखंड के विकी कुमार उर्फ लिविंग आईकॉन पॉल ने अपनी किताब द टॉपर हु नेवर वेंट टू कॉलेज को 4 दिनों में पूरा कर वल्र्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉड्र्स में अपना नाम दर्ज कराया है. 21 वर्षीय विकी ने अपनी छोटी सी उम्र में 77 पन्नों और 35 चैप्टर वाली इस किताब को लिखकर दुनिया के सबसे तेज किताब लिखने वाले युवक का खिताब हासिल किया है.

राबिन शर्मा की किताब पढ़ने के बाद लिया लेखक बनने का निर्णय
इससे पूर्व भी विकी को अपनी किताब टॉपर नेवर वेंट टू स्कूल के लिए भी पुरस्कृत किया गया है. विकी ने अपने शुरुआती पढ़ाई भरत सिंह पब्लिक स्कूल बेरमो से की है. उसके बाद विकी ने वर्ष 2020 में आईएस ग्रुप ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल से डिप्लोमा पूरा किया. इसी दौरान कॉलेज में विकी ने रॉबिन शर्मा की एक किताब पढ़ी जिसके बाद उसने लेखक बनने का निर्णय लिया.

भविष्य में अच्छा लेखक बनने की है चाह
विकी एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं. जहां उनके पिता भरतराम सीसीएल में डंपर ऑपरेटर के तौर कार्य करते हैं. वहीं उनकी मां भवानी देवी गृहिणी हैं. विकी ने लोकल 18 झारखंड से बातचीत में बताया कि वह भविष्य में एक अच्छा लेखक बनना चाहते हैं. अपना खुद का विद्यालय का संचालन कर बच्चे को स्किल्स के माध्यम से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर ट्रेनिंग देना चाहते हैं. ताकि बच्चे स्कूल में ही अच्छे से पूरी तरह ट्रेंड हो सके और स्कूल से निकलते उन्हें संघर्ष ना करना पड़े.

विकी कि दोनों किताब अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. जहां पाठक इसे 225 रुपए में खरीद कर अपने घर पर पढ़ सकते हैं. विकी ने अपनी कहानी जोश टॉक्स जैसे शो में जाकर अपने अनुभव को साझा किया है. फिलहाल विकी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के तौर पर कार्य करते हैं. सोशल मीडिया पर युवाओं को मोटिवेट करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 19:53 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें