Viral Video:ऊपर तार पर लटकी दिखी स्‍कूटी, कैसे पहुंची वहां? वजह आई सामने

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ज्‍यादातर लोग अपनी गाड़ियां पार्किंग एरिया में पार्क करते हैं. जगह नहीं होने पर सबसे ज्यादा पार्किंग सड़क के किनारे ही की जाती है. लेकिन क्या आपने कभी बिल्डिंग के दो तारों पर खड़ी स्‍कूटी देखी है? जी हां, आपने सही पढ़ा है. हम बात कर रहे हैं दो इमारतों के बीच लटके तारों पर स्कूटी पार्क करने की. आप भी यह देखकर दंग रह जाएंगे क्‍योंकि ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है.

ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक स्‍कूटी तारों पर लटकी हुई नजर आ रही है. लोग इसे देखकर अवाक हैं. सवाल ये है कि कोई इतनी ऊंचाई पर स्कूटी कैसे खड़ी कर सकता है? ऐसा कैसे हो सकता है? इंटरनेट यूजर्स इसे देखकर हैरान हैं. वायरल क्लिप को ट्विटर पर @swatic12 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है. कैप्शन में लिखा है- बेटा, स्कूटी को कहीं सुरक्षित पार्क करो. लड़की- हां पापा. लेकिन हकीकत कुछ और निकली. आइए जानते हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें