
हाइलाइट्स
सोना 370 रुपये टूटा
चांदी 550 रुपये कमजोर
मिस्ड कॉल से जानें रेट
Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी (Gold-Silver) के खरीदारों के लिए खुशखबरी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज (शुक्रवार) 23 जून, 2023 को भी सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है. दस ग्राम सोना सस्ता होकर 59,180 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी कमी आई है और अब यह 71,950 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 370 रुपये घटकर 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
इसी तरह दिल्ली में चांदी की कीमत भी 550 रुपये लुढ़ककर 70,950 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 370 रुपये के नुकसान के साथ 59,180 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई.’’
विदेशी बाजारों में सोने में गिरावट
विदेशी बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,916 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 22.30 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे.
मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Silver price, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 19:01 IST






