4 Bollywood Actresses And Their Famous Doppelgangers : सेलिब्रिटीज के हमशक्ल अक्सर सोशल मीडिया पर रील या फोटो शेयर करके सुर्खियों में बने रहते हैं. कुछ हमशक्ल इतने लोकप्रिय हो गए हैं कि उन्हें फिल्मों में काम मिलने लगा. दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड की चार टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, ऐश्वर्या राय और कैटरीना कैफ की एक नहीं, बल्कि दो-दो हमशक्ल हैं, जिनमें से 5 हमशक्ल तो हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं.
01

नई दिल्ली: हम सभी ने सुना है कि दुनिया में हर एक इंसान की सूरत से मिले-जुलते 7 लोग होते हैं. चूंकि फिल्मी सितारे फेमस होते हैं, तो उनके हमशक्ल बहुत जल्दी पहचान में आ जाते हैं. आजकल हर बड़े सितारे का हमशक्ल मौजूद है. कुछ सितारों के दो या उससे ज्यादा हमशक्ल सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. वे भी फिल्मी स्टार्स की तरह फेमस हैं. कुछ हमशक्ल इतने टैलेंटेड और खूबसूरत हैं कि उन्हें फिल्मों में काम करने का मौका मिला. आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और ऐश्वर्या राय जैसी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज की हमशक्ल से आपको मिलवाते हैं जिन्हें देखकर आप भी असली और नकली में फर्क नहीं बता पाएंगे. (फोटो साभार: Instagram@alinarai07@aishwaryaraibachchan_arb@aliaabhattfb)
02

सेलेस्टी बैरागी नाम की लड़की ने जब सोशल मीडिया पर सफेद साड़ी में ‘दिल तो पागल है’ के गाने पर डांस करते हुए अपना वीडियो पोस्ट किया था, तब लोगों को एक बार को लगा कि आलिया भट्ट फुल मस्ती के मूड में हैं. वीडियो वायरल होने के बाद, सेलेस्टी बैरागी भी लोकप्रिय हो गईं. वे भी किसी स्टार की तरह सोशल मीडिया पर मशहूर हैं. (फोटो साभार: Instagram@celesti.bairagey)
03

आलिया भट्ट की दूसरी हमशक्ल रोशनी सोनी को लोग ‘छोटी आलिया’ कहकर बुलाते हैं. वे बैंगलुरू से ताल्लुक रखती हैं. रोशनी सोनी का एक क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, लोगों ने जाना कि वे आलिया भट्ट से कितनी ज्यादा मिलती हैं. (फोटो साभार: Instagram@roshni_ansaari)
04

प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल अमायरा डोंगरे तब सुर्खियों में आईं, जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस की फिल्मों में उनके किरदार के गेटअप में सज-धज कर अपने वीडियो और फोटोज पोस्ट करना शुरू किया. वे एक्ट्रेस से इतना मिलती हैं कि लोग भी कन्फ्यूज हो जाते हैं. दोनों सगी बहनें लगती हैं. (फोटो साभार: Instagram@amayradongreofficial)
05

प्रियंका चोपड़ा की दूसरी डोपलगैंगर एक एक्ट्रेस हैं जिनका नाम नवप्रीत बंगा है. वे एक फिटनेस इन्फ्लूएंसर भी हैं और उन्हें इंस्टाग्राम पर हजारों लोग फॉलो करते हैं. वे सिर्फ देसी गर्ल की तरह दिखती ही नहीं हैं, बल्कि उनकी कलाइयों में एक-जैसा टैटू भी है. जाहिर है कि वे प्रियंका चोपड़ा की बिग फैन हैं. (फोटो साभार: Instagram@browngirllifts)
06

ऐश्वर्या राय की हमशक्ल स्नेहा उलाल ने उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड सलमान खान के साथ अपनी पहली फिल्म ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ की थी. वे साउथ सिनेमा में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं, जबकि उनकी दूसरी हमशक्ल मानसी नायक मराठी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. ‘क्लास’ वेब सीरीज से मशहूर हुई एक्ट्रेस अंजलि शिवरामन को देखकर नौजवान ऐश्वर्या राय की याद आती है.
07

सलमान खान ने अपनी एक और एक्स गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ की हमशक्ल जरीन खान को फिल्मों में चांस दिया था. एक्ट्रेस ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से डेब्यू किया था, मगर उसके बाद वे दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाईं. कैटरीना कैफ की दूसरी हमशक्ल को देखकर आप उनमें फर्क नहीं कर पाएंगे. अलीना राय उनसे इतना मिलती हैं कि वे एक ही मां की संतान लगती हैं. उन्होंने ‘लखनऊ जंक्शन’ और ‘रोश’ में काम किया है. वे म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं.






