HCL से गई नौकरी तो सॉफ्टवेयर डेवलपर बना Rapido ड्राइवर, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली. एचसीएल (HCL) भारत की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक है. इस कंपनी का सॉफ्टवेयर डेवलपर होना किसी के लिए प्रतिष्ठा की बात है. ऐसे में इस कंपनी ने नौकरी चले जाने पर  कोई भी हताश हो सकता है. लेकिन, कहते हैं न कि अगर आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं तो मददगार मिल मिल ही जाते हैं. श्रीनिवास रापोलु का मामला इसका एक उदाहरण है. रापोलु का मानना है कि अगर वह रैपिडो बाइक टैक्सी चलाते हैं तो उनकी मुलाकात ऐसे शख्स से हो सकती है, जो उनकी मदद कर सकता है.

एचसीएल के पूर्व कर्मचारी अब किसी भी जावा डेवलपर ओपनिंग पर लीड प्राप्त करने के लिए बेंगलुरु के आसपास रैपिडो चला रहा है. रैपिडो ड्राइवर के रूप में अपनी नई भूमिका में रापोलू की मुलाकात एक अन्य टेकी लवनीश धीर से हुई, जिन्होंने ट्विटर पर कहानी और सीवी शेयर करके उनकी नौकरी खोजने में मदद की है.

Tags: Business news, Business news in hindi, Job, Job loss

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More