Chandigarh News: चंडीगढ़ पुलिस में आवेदन करने वाली देश की पहली ट्रांसजेंडर बनी सौरव किट्टू, लड़ाई के बाद मिला हक

मनोज राठी/चंडीगढ़ .ट्रांसजेंडर अर्थात थर्ड जेंडर के लिए अभी हिंदुस्तान में कई रुकावटें हैं. लेकिन ट्रांसजेंडर कम्युनिटी न्याय की चौखट पर अपने हकों के लिए बार-बार दस्तक देकर अपने हकों को हासिल कर रही है. संघर्ष की यह डगर लंबी और कठिन जरुर है लेकिन बदलाव हो रहा है. कुछ ऐसा ही बदलाव चंडीगढ़ में भी देखने को मिला जब चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर चंड़ीगढ़ की पहली ट्रांसजेंडर सौरव किट्टू टंक ने आवेदन करने का प्रयास किया.

सौरव के लिए ये आवेदन करना इतना आसान नहीं था क्योंकि चंडीगढ़ पुलिस भर्ती आवेदन पत्र में महिला, पुरुष का ही कॉलम था. थर्ड जेंडर के लिए कोई विकल्प नहीं था. सौरव की दिली इच्छा थी कि वो चंडीगढ़ पुलिस में भर्ती हो लेकिन ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन का कोई रास्ता ही नहीं था. सबसे पहले सौरव ने चंडीगढ़ प्रशासन और पुलिस विभाग से अपील की लेकिन राहत नहीं मिली. इसके बाद हक की लड़ाई के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया. हाइकोर्ट ने सौरव को आवेदन करने का ऑर्डर कर चंडीगढ़ प्रशासन को भी नोटिस किया.

चंडीगढ़ प्रशासन ने नहीं दिया जवाब
ट्रांसजेंडर सौरव ने बताया कि 20 मई 2023 को चंडीगढ़ पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर आवेदन करने के लिए विज्ञापन किया था.उसने पुलिस में आवेदन करने की कोशिश की, तो मालूम हुआ कि इसमें ट्रांसजेंडर के लिए कोई कालम नहीं है जबकि सिर्फ महिला और पुरुष आवेदक का कॉलम था. 2 जून 2023 को चंडीगढ़ प्रशासन में गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिख अपील की. दोनों ओर से कोई जवाब नहीं आने के बाद हाइकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

हाइकोर्ट ने दिया पक्ष में निर्णय
21 जून 2023 को मामला पंजाब एंड हरियाणा हाइकोर्ट के न्यायाधीश विक्रम अग्रवाल के समक्ष प्रस्तुत किया गया. इसकी जांच में मिला कि याचिकाकर्ता पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर आवेदन की इच्छुक और योग्य है.आवेदन फार्म में ट्रांसजेंडर की श्रेणी उपलब्ध नहीं होने के कारण रूकावट आ रही है. इसके बाद न्यायाधीश ने याचिकाकर्ता सौरव को अंतिम तारीख तक अपने जेंडर का उल्लेख कर आवेदन करने की अनुमति दी.

वर्जिन पीक कर चुकी है फतेह
सौरव चंडीगढ़ के रहने वाली हैं. माता-पिता मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे 16 वर्ष की उम्र में जब सौरव को किन्नर होने का अहसास हुआ तो उसने परिवार के तानों पर परिवार को छोड़ दिया और सेक्टर-13 स्थित मनीमाजरा मंगलमुखी किन्नर डेरे में रहने लगी. सौरव ने अक्टूबर 2020 में लद्दाख में स्थित वर्जिन पीक को भी फतेह किया था. छह हजार फीट की ऊंचाई को फतेह करने वाला किट्टू देश की पहली ट्रांसजेंडर भी हैं.

Tags: Haryana news, Local18, Panchkula S07a002

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More