जल शक्ति मंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे मँझनपुर,मोदी सरकार की बताई उपलब्धियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यूपी के जल शक्ति मंत्री और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा पहुंचे कौशाम्बी,मोदी सरकार की बताई उपलब्धियां,विपक्षी दलों पर साधा निशाना,

भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को 9 साल पूरे हो गए हैं, इन 9 सालों में सरकार द्वारा किए गए विकास पर जिले की जनता से सीधा संवाद करने के लिए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा नवीन कौशाम्बी पहुंचे जहा मंडी समिति ओसा में आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों का भाजपाइयों ने भव्य स्वागत किया।

पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने सपा बसपा और कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सवारकर के बारे में तो पूरे देश मे हर प्रदेश के लोगो को पढ़ाना चाहिए । पहले उत्तर प्रदेश में भी पढ़ाया जाता था ।सपा सरकार के समय मे ये प्रचनल बन्द हुआ था फिर योगी जी के आने के बाद इसको शुरू किया गया था,

उन्होंने राहुल के बयान भारत तोड़ो के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वालों के साथ चल के और मुस्लिम अजलम के असम सम्प्रदायिक पार्टी से सम्बंध स्थापित कर के और बहुसंख्यक वर्ग को अपमानित कर के कोई कहे कि हम भारत जोड़ देंगे तो यह गलत है,भारत की सनातन संस्कृति यहाँ की आत्मा है और उस आत्मा पर चोट पहुचाने वाले लोग दिवा शब्द भूल जाएंगे ।

बिहार के एकजुटता के सवाल पर कहा कि ये आपस मे एक दूसरे के शत्रु है ।आज पूरे देश मे मोदी जी की लोकप्रियता की बाढ़ आई है।आज मोदी जी न आये ऐसा सम्भव नही है,कहा आज ये मोदी जी न आये इसके लिए ये लोग कोशिश कर रहे है ऐसा सम्भव नही है लेकिन इनसे अगर पूछो की आप अगर मोदी जी न हुए तो आप मे कौन होगा । वही स्थिति आएगी की पहले नीतीश दौड़ेगे तेजस्वी की तरफ,तेजस्वी दौड़ेंगे ममता जी की तरफ,ममता जी दौड़ेगी अखिलेश की तरफ और अखिलेश दौड़ाएंगे राहुल जी को ।ये आपस में ही लड़ेंगे और लड़ने के लिए सत्ता लोभी लोग एक साथ बैठे है एक भ्रष्टाचारी जो बचे है इसमें सब हाथ मिलाएंगे लेकिन दिल नही मिल सकता ।

उन्होंने कहा कि सपा कुछ दिन बाद बीता हुआ कल साबित होने वाली है,कॉग्रेस 100 साल पुरानी एक जर्जर इमारत है जो मोदी के बाढ़ तूफान में उत्तर प्रदेश की लोकसभा की बीजेपी 80 सीट जितने के बाद ये जो राजनीति ऐतिहासिक इमारत है धराशाई हो जाएगी और सपा अपने अस्तित्व के लिए लड़ते हुए दिखाई पड़ेगी और बसपा तो पहले ही अपना अस्तित्व खो चुकी है ।

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आज देश के करोड़ों लोगो को मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिला है, करोड़ो लोगो को अपना घर मिला गया,करोड़ो लोगो को शौचालय मिला है,करोड़ो को आयुष्मान भारत कार्ड मिला है,करोड़ो लोगो को मुफ्त राशन मिला है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के सेवा और सुशासन के यह 9 साल देश की तरक्की और विकास को समर्पित है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें