सलमान ने नेशनल टीवी पर इस एक्ट्रेस को कहा था ‘बीवी’, अक्षय कुमार भी हो गए थे हैरान, जानें क्या है पूरा सच!

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) आज भले ही विक्की कौशल संग शादी कर एक खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. लेकिन कभी ऐसा वक्त भी था जब वह सलमान खान संग अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में छाई रहती थीं. दोनों की ऑनस्क्रिन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. जल्द दोनों टाइगर 3 में भी नजर आने वाले हैं. अब उनका एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान कैटरीना को बीवी कहते नजर आ रहे हैं.

फिल्मी दुनिया में अपने को-स्टार्स से प्यार होना या उनका अफेयर होना कोई नई या बड़ी बात नहीं है. टैलेंट एक्ट्रेस कैटरीना कैफ का नाम भी कई एक्टर संग जुड़ चुका है. उनके अफेयर की कहानी तो सभी जानते हैं कि सलमान खान से ब्रेकअप के बाद कैट और रणवीर कपूर के अफेयर की चर्चाए होने लगी थी. दोनों को साथ कई जगह स्पॉट भी किया गया था. इसके बाद कैटरीना विक्की कौशल को डेट करने लगी और फाइनली कैटरीना को अपना फॉरएवर लव मिल गया दोनों ने शादी कर ली और आज दोनों अपनी खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं.

20 दिन तक नहीं देखी थी सूरज की रोशनी, आधी फिल्म शूट होने के बाद मिला किरदार, अमर हो गई दमदार आवाज

इस शो के वीडियो से हुआ खुलासा
सामने आया ये पुराना वीडियो सलमान के शो ’10 का दम’ के दौरान का है जिसमें सलमान बतौर होस्ट नजर आए थे. वायरल हो रही इस वीडियो में सलमान खान और कैटरीना कैफ के अलावा अक्षय कुमार भी नजर आ रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि सलमान खान, कैटरीना को गले लगाते हैं तभी अक्षय कहते हैं मैं नहीं खेल सकता आप दोनों के साथ आप दोनों मिले हुए हो, क्योंकि आप दोनों एक ही घर के हो. इसके जवाब में सलमान.अक्षय से कहते हैं, ‘क्या आप अपनी बीवी को सारी बातें बताते हैं?’ ये सब सुनकर अक्षय भी फनी रिएक्शन देते नजर आते हैं. तभी सलमान कैटरीना की तरफ इशारा कर के कहते हैं ‘मैं भी इन्हें सब कुछ नहीं बताता’.

Tags: Akshay kumar, Bollywood news, Katrina kaif, Salman khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More