रांची में आप देख सकते हैं करोड़ों साल पहले विलुप्त हुआ डायनासोर, जानें लोकेशन


शिखा श्रेया/रांची. इस डिजिटल दुनिया में आज भी जादूगरों का क्रेज कम नहीं हुआ है. बच्चे से लेकर बड़े तक बहुत चाव से जादू देखते हैं. झारखंड की राजधानी रांची के वेंडर मार्केट के रॉयल बैंकट हॉल में इन दिनों जादू का शो देखने के लिए हर उम्र के लोगों का जमावड़ा देखा जा सकता है. दरअसल, एक महीने के लिए यहां देश के जाने-माने जादूगर सिकंदर अपने जादू का जलवा बिखेरेंगे.

जादूगर सिकंदर ने लोकल 18 को बताया कि हमने पूरे 1 महीने के लिए ये शो का आयोजन किया है, जो 16 जून से शुरू हुआ है. इससे पहले हमने लखनऊ में शो का आयोजन किया था. साथ ही देश के लगभग हर एक शहर में हम आयोजन करते आ रहे हैं. इस बार रांची में हैं क्योंकि यहां जादू देखने वालों का खास वर्ग मौजूद है.

मंच पर दिखेगा डायनासोर

जादूगर सिकंदर के जनसंपर्क अधिकारी मदन ने बताया कि जादू के शो में लोगों को कई सारी चीजें देखने को मिलेंगी. जैसे करोड़ों साल पहले विलुप्त डायनासोर मंच पर दिखेगा. साथ ही अनारकली का कॉमेडी शो होगा, जिसे देख लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. हम शो के दौरान पब्लिक को भी मंच पर बुलाएंगे और उन्हें कांच के आर-पार करके दिखाएंगे. साथ ही जादूगर के देखने मात्र से ही कैंडल जल जाएगी. इस तरह के कई जादू लोगों को अचंभित करेंगे.

ऐसे करें टिकट बुक

अगर आप भी इस शो का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो अपना टिकट बुक माई शो से बुक कर सकते हैं. टिकट के दाम 200, 300, 400 व 1100 रुपए हैं. टिकट पर अच्छा खासा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है. आप चाहें तो 6260183191 नंबर पर कॉल करके भी टिकट बुक करा सकते हैं. रॉयल बैंक्वेट हॉल आने के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर गूगल मैप की मदद ले सकते हैं.

Tags: Local18, Magician, Ranchi news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More