शरीर में कितना होना चाहिए गुड-बैड और टोटल कोलेस्ट्रॉल लेवल, कब बन जाता है घातक, यहां चेक करें चार्ट


हाइलाइट्स

खून में गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल जितना ज्यादा होगा, उतना फायदेमंद रहेगा.
कोलेस्ट्रॉल के साथ ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने से हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है.

LDL & HDL Cholesterol Levels: कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक वैक्सी पदार्थ होता है. यह हमारे शरीर के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब इसकी मात्रा नॉर्मल से ज्यादा हो जाए, तो नुकसानदायक साबित होने लगता है. शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल, बैड कोलेस्ट्रॉल और टोटल कोलेस्ट्रॉल होता है. गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है. आज के जमाने में बड़ी संख्या में लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं. अब सवाल उठता है कि कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल स्तर कितना होता है और कब यह ज्यादा हो जाता है. आज डॉक्टर से जानेंगे कि खून में गुड-बैड और टोटल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कितनी होनी चाहिए. इसकी बॉर्डर लाइन क्या होती है और कब यह लेवल खतरनाक हो जाता है.

नई दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल के प्रिवेंटिव हेल्थ एंड वेलनेस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सोनिया रावत कहती हैं कि कोलेस्ट्रॉल मुख्य तौर पर दो भागों में डिवाइड किया जाता है. एक बैड कोलेस्ट्रॉल होता है, जो शरीर में ज्यादा हो जाए, तो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा पैदा कर सकता है. गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए अच्छा होता है. इसकी मात्रा अच्छी हो, तो हार्ट डिजीज का खतरा कम हो जाता है. इन दोनों को कंबाइन करके टोटल कोलेस्ट्रॉल काउंट किया जाता है. इनके अलावा खून में ट्राइग्लिसराइड्स नामक लिपिड भी पाया जाता है, जो अनकंट्रोल हो जाए, तो बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ मिलकर हार्ट हेल्थ को बुरी तरह प्रभावित करता है. ऐसे में लोगों को गुड-बैड कोलेस्ट्रॉल के साथ ट्राइग्लिसराइड्स को भी कंट्रोल में रखना चाहिए.

जानें LDL कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल

डॉ. सोनिया रावत के मुताबिक LDL यानी बैड कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल 100 mg/dL से कम माना जाता है. अगर इसकी मात्रा 130 mg/dL या इससे ज्यादा हो जाए, तब इसे बॉर्डर लाइन माना जाता है. 160 mg/dL या इससे ज्यादा बैड कोलेस्ट्रॉल हो जाए, तब इसे हाई कोलेस्ट्रॉल माना जाता है. 190 mg/dL से ज्यादा हो जाए, तब इसे डेंजर जोन माना जाता है. इस कंडीशन में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़ें- 83 साल के हॉलीवुड एक्टर की 29 वर्ष की गर्लफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म, क्या है पिता बनने की सही उम्र? एक्सपर्ट से जानें

जानें HDL और टोटल कोलेस्ट्रॉल का नॉर्मल लेवल

डॉक्टर की मानें तो HDL यानी गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल 60 mg/dL या इससे अधिक हो, तब इसे नॉर्मल माना जाता है. 40 mg/dL या इससे कम मात्रा हो जाए, तो इसे बेहद कम माना जाता है और इससे शरीर को नुकसान होने लगता है. टोटल कोलेस्ट्रॉल की बात करें, तो यह 200 mg/dL या इससे कम हो, तब नॉर्मल लेवल माना जाता है. 240 mg/dL हो, तब इसे बॉर्डर लाइन माना जाता है. इससे ज्यादा होने पर इसे हाई माना जाता है. खून में ट्राइग्लिसराइड्स की मात्रा 150 mg/dL से कम होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- पपीता खाने से पहले जान लें यह बात, वरना पहुंच जाएंगे हॉस्पिटल, भूलकर भी न करें गलती

5 तरीकों से कंट्रोल करें कोलेस्ट्रॉल लेवल

– कम से कम रोज 30 मिनट तक एक्सरसाइज करें
– हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं और आदतें सुधारें
– फल और सब्जियों से भरपूर अच्छी डाइट लें
– जंक फूड्स का सेवन कम से कम करें
– समय-समय पर अपना चेकअप करवाते रहें

Tags: Health, Heart Disease, Lifestyle, Trending news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More