
प्रतापाराम/जैसलमेर. एम्स जोधपुर में कई पदों पर बहाली होनी है. एम्स जोधपुर के विज्ञापन के मुताबिक, ग्रुप सी के तहत लैब टेक्नीशियन, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, फार्मा केमिस्ट/ केमिकल एग्जामिनर, फार्मासिस्ट ग्रेड सेकेंड, सेनेटिरी इंस्पेक्टर ग्रेड सेकेंड, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन, असिस्टेंट लॉउंड्री सुपरवाइजर, लैब अटेंडेंट ग्रेड सेकेंड के पद पर नियुक्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी के लिए, इच्छुक उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
लैब टेक्नीशियन-01, जूनियर मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर-05, फार्मा केमिस्ट/केमिकल परीक्षक-01, फार्मासिस्ट ग्रेड- II -27, सेनेटरी इंस्पेक्टर ग्रेड II-18, डार्क रूम असिस्टेंट ग्रेड-II-05, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट-08, मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन/मेडिकल रिकॉर्ड टेक्नीशियन (रिकॉर्ड क्लर्क)-38, सहायक लांड्री पर्यवेक्षक-04, सुरक्षा सह फायर जमादार-01, लैब अटेंडेंट ग्रेड II-41, कोडिंग क्लर्क-01, जूनियर वार्डन (हाउस कीपर्स)-10, मैकेनिक (एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन) -06, मैनिफोल्ड रूम अटेंडेंट-01, हॉस्पिटल अटेंडेंट ग्रेड III (स्ट्रेचर बियरर)-106 और स्टोर अटेंडेंट ग्रेड II-08 की होनी है नियुक्ति
आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार – 3,000 रुपए
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवार – 2400 रुपए
उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान केवल एम्स, जोधपुर के भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा. लेनदेन/प्रसंस्करण शुल्क, यदि कोई हो, उम्मीदवार द्वारा बैंक को देय होगा. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए.
आयु सीमा
एम्स जोधपुर द्वारा आयोजित इस भर्ती में चयन की चाह रखने वाले उम्मीदवार की अलग अलग पदों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है.
चयन प्रक्रिया
इच्छुक व आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया एम्स जोधपुर के द्वारा सीबीटी व स्किल टेस्ट के माध्यम से की जाएगी.
सैलरी
इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों का वेतनमान केंद्र सरकार के 7वें वेतन आयोग द्वारा 1800 से 2800 ग्रेड पे के अनुसार देय होगा.
.
Tags: Jaisalmer news, Local18, Rajasthan Govt Jobs
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 12:44 IST






