
सोशल मीडिया पर बाघ के खौफ से जुड़े कई वीडियोज सामने आते रहते हैं जिसमें जानवर इंसानों पर हमला कर देता है या फिर जंगल में शिकार करता दिख जाता है. कुछ दिनों पहले उत्तराखंड का एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें अचानक झाड़ियों के बीच से एक बाघ निकल आया था. पर क्या आपने कभी किसी इंसान को बाघ के साथ मस्ती करते और उसे किस करते देखा है? इन दिनों एक वीडियो वायरल (Man kiss tiger viral video) हो रहा है, जिसमें ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है. शख्स की हिम्मत देखकर आप दंग रह जाएंगे!
इंस्टाग्राम अकाउंट @gulyaet_tigr पर बाघ से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज (tiger video) पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक व्यक्ति बाघ (Man kissing tiger video) को किस करता नजर आ रहा है. उसकी हिम्मत की तारीफ करनी चाहिए या बेवकूफी पर हैरान होना चाहिए, ये आपको तय करना है. शायद वो किसी जू या पार्क का कर्मचारी है और उस टाइगर के साथ काफी वक्त बिताता है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 12:09 IST






