250 साल पुराना है ‘पड़ेला बाबा’ हनुमान मंदिर, किसानों की प्रार्थना पर हो जाती है बारिश! पढ़ें कहानी

प्रवीण मिश्रा/ खंडवा. मध्यप्रदेश में ऐसे तो कई चमत्कारी मंदिर है. लेकिन हम आज बात कर रहे हैं, खंडवा के सिहाड़ा गांव में स्थित पड़ेला बाबा हनुमान मंदिर की जो लगभग 250 से 300 वर्ष पूर्व स्वयंभू प्रकट हुए थे. जिनके कई चमत्कार आज भी गांव में दिखाई देते हैं.ग्रीष्मकाल में आज भी जब गांव में पानी की किल्लत होती है या फिर किसानों को खेती करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है, तो अच्छी बारिश के लिए क्षेत्र के किसान अरदास लगाने पड़ेला बाबा के दरबार पहुंचते है और बाबा से प्रार्थना करते है.

अधिक जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी पंडित राकेश दुबे ने बताया कि जब भी बारिश होने में लंबा समय हो जाता है, तो गांव के लोग खेत में बोहनी के लिए बारिश की मनोकामना लेकर पड़ेला बाबा के पास कुंडी में बर्तन रख देते है और यहां जो कुंडी है, वह भर जाती है. उसके तीसरे दिन बारिश का होना लगभग तय माना जाता है और आज भी यह पड़ेला बाबा का साक्षात चमत्कार है. इसके अलावा ऐसे और भी चमत्कार है, जिनकी मनोकामनाऐं पूर्ण होने पर श्रद्धालु पड़ेला बाबा के मंदिर में भोजन प्रसादी और सुन्दर काण्ड का आयोजन करते है.

 बजरंगबली के मंदिरो में रोजाना भक्त दर्शन आते है करने
ऐसे तो बजरंगबली के मंदिरो में रोजाना भक्त दर्शन करने आते है, लेकिन मगंलवार और शनिवार हनुमान जी के दर्शन का विशेष महत्व होता हैं, इसलिये इन दिनों शहर से भी लोग पड़ेला बाबा हनुमान जी दर्शन करने को आते है. ऐसे ही हनुमान भक्त सुनील जैन ने बताया कि वे यहां मंगलवार और शनिवार को दर्शन करने आते हैं. बाबा की बड़ी कृपा है, वह हर मनोकामना पूर्ण करते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 09:39 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More