
हाइलाइट्स
बेटी ने पेसों के लालच में अपने ही मां-बाप को बनाया बंधक
4 महीने से बंधक बनाकर लाठी-डंडों से पीटती रही बेटी
पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
दंपत्ति को गिरफ्त से छुड़ाकर अस्पताल में करवाया भर्ती
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हाई प्रोफाइल परिवार में प्रॉपर्टी के झगड़े को लेकर बेटी का कलयुगी अवतार देखने को मिला है. माता-पिता की संपत्ति के लिए हैवान बनी बेटी ने पहले तो उनसे करोड़ों रुपए की मांग की और जब उन्होंने इतनी रकम नहीं होना बताया तो बेटे के साथ मिलकर अपने ही माता-पिता को बंधक बनाकर क्रिकेट बैट और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया. यह सिलसिला पिछले 4 महीनों से चल रहा था. सूचना मिलने पर पुलिस ने बुजुर्ग दंपति को रेस्क्यू किया.
दरअसल, बुजुर्ग दंपती सीएस सक्सेना और उनकी पत्नी कनक सक्सेना भोपाल के अरेरा कॉलोनी में रहते हैं. उनकी बेटी निधि सक्सेना का ससुराल में झगड़ा हो गया, जिसके बाद वह अपने मां-बाप के पास आकर रहने लगीं. आरोप है कि कुछ समय बाद निधि ने मां-बाप से 4 करोड़ रुपए की मांग की थी. उनके माता-पिता ने असमर्थता जता दी थी. इससे गुस्साई निधि ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने ही मां-बाप की पिटाई कर दी. निधि ने अपने माता-पिता को घर में 4 महीने तक बंधक बनाकर भी रखा. जब इस बात की जानकारी पड़ोसियों को लगी तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से कर दी. पड़ोसी की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग दंपती को छुड़ाया.
द्पती के शरीर पर चोट के निशान
अरेरा कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग माता-पिता के साथ बेटी द्वारा जमकर मारपीट की गई है, जिससे उनके शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले है. बेटी और उसके लड़के ने दंपत्ति को क्रिकेट के बैट और लाठी डंडे से बुरी तरह पीटा जा रहा था. फिलहाल पुलिस द्वारा बुजुर्ग दंपत्ति को भोपाल के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
4 महीने तक घर में बनाया बंधक
बुजुर्ग मां-बाप के साथ हैवानियत दिखाने वाली बेटी ने पिछले चार महीने से दोनों को घर में बंधक बनाकर रखा था. उनके साथ मारपीट शुरु कर दी और सब से मिलना भी बंद करवा दिया. बुजुर्ग के दोस्त ने पुलिस को लिखित आवेदन में बेटी की क्रूरता की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दोनों को बंधन से मुक्त करवाकर अस्पताल में भर्ती करवाया.
बुजुर्ग रिटायर्ड बैंक अधिकारी
सीएस सक्सेना रिटायर्ड बैंक अधिकारी है, जो की बैंक ऑफ इंडिया से मैनेजर के पद से रिटायर्ड हुए है. बुजुर्ग मा-बाप के साथ पिछले चार 4 महीनों से कलयुगी बेटी बंधक बनाकर मारपीट कर रही थी औऱ लगातार पैसों को लेकर दबाव बना रही थी. मकान ओर जमा पूंजी लेने के लिए बंधक बनाए जाने के बाद पडोसियों की शिकायत पर पुलिस ने उन्हें आजाद करवा कर हबीबगंज पुलिस ने बेटी पर बंधक बनाकर मारपीट करने की धारा सहित सीनियर सिटीजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
.
Tags: Bhopal news, Crime News, Madhya pradesh news
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 08:37 IST






