
इंसान बड़े दिल वाला सिर्फ ज्यादा रुपयों या संपत्ति से नहीं बनता है. उसे उदार बनाता है उसका अपना स्वभाव और बचपन में बड़े-बुजुर्गों की मिली सीख. तभी बड़ा होकर इंसान मानवता की लौ अपने अंदर जला पाता है. इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस बात का सबूत है कि इंसान वही है जो सिर्फ दूसरे इंसान की ही नहीं, पशु-पक्षियों (Man feeding birds) कि भी मदद करे. इस वीडियो में शख्स पक्षियों (Cobbler feeding birds on road video) को खाना खिलाते नजर आ रहा है.
इंस्टाग्राम अकाउंट @md.ummarhussain पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो (positive video) पोस्ट किया गया था जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक मोची (cobbler giving food to birds viral video) नजर आ रहा है जो सड़क किनारे बैठा हुआ है और पक्षियों को दाना डाल रहा है. अक्सर माना जाता है कि गरीब व्यक्ति अपनी ही जरूरतों को पूरा नहीं कर सकता तो वो दूसरों की जरूरतों को क्या पूरा करेगा, मगर सच तो ये है कि अमीरों से ज्यादा उदार वो लोग हैं जो निम्न वर्ग के हैं क्योंकि वो जानते हैं कि जब भूख लगती है और खाना नहीं मिलता तो कैसा मेहसूस होता है. बस यही भावना इस व्यक्ति के अंदर भी नजर आ रही है. आज के वक्त में लोगों के अंदर ऐसी भावना नहीं नजर आती. कोई किसी की जरूरत में नहीं खड़ा होता. ऐसे में ये मोची आगे आया है, जो काफी बड़ी बात है.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : September 12, 2022, 13:24 IST






