अमेरिका को मजबूत बनाने में भारतीय मूल के लोगों ने अहम भूमिका निभाई है: PM मोदी


वॉशिंगटन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारतीय अमेरिकी लोगों ने अमेरिका में बहुत लंबी यात्रा तय की है. व्हाइट हाउस में आयोजित स्टेट डिनर के दौरान उन्होंने कहा, ‘भारतीय मूल्यों, भारत के लोकतांत्रिक परंपराओं और हमारी संस्कृति के गौरव से भरे हुए भारतीय मूल के लोगों को अमेरिका में निरंतर मान-सम्मान मिला है. इन लोगों ने अमेरिका के समावेशी समाज और अर्थव्यवस्था और मजबूत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’
पीएम मोदी ने उनके सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित करने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा, ‘आज के इस शानदार रात्रिभोज के आयोजन के लिए मैं राष्ट्रपति जो बाइडन का हृदय से आभार प्रकट करता हूं. मैं डॉ जिल बाइडेन का विशेष रूप से आभारी हूं कि उन्होंने मेरी इस यात्रा को सफल बनाने में निजी रूप से इतना ध्यान दिया. आज के भव्य आयोजन के लिए मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं.’

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More