WC 2023: वनडे विश्व कप से कट सकता हैं इन 5 टीमों का पत्ता, क्वालीफाई करने की राह आसान नहीं, बाहर होना लगभग तय

हाइलाइट्स

वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे है
क्वालीफायर मैच में हार के बाद कई टीमें बाहर होने की कगार पर है

नई दिल्ली. वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत अक्टूबर में महीने में होगी. आईसीसी ने इसका अभी पूरा शेड्यूल तो जारी नहीं किया है. लेकिन इसके सारे मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे. विश्व कप के लिए क्वालीफायर मुकाबले खेले जा रहे हैं. जिसमें कुछ टीमें क्वालीफाई करने के कगार पर हैं तो कुछ बाहर होने के. आइए जानते हैं कौन सी टीम मजबूत स्थिति में है और कौन बाहर होने की कगार पर.

सबसे पहले बात करते हैं ग्रुप ए की. इसमें जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज ने अपने 2 मैचों में 2 जीत दर्ज कर ली है और दोनों मजबूत स्थिति में है. प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज है. वहीं, नेपाल की टीम ने अब तक 3 मैच में 1 जीत दर्ज की है. अमेरिका अपने तीनों मैच हार चुका है जबकि नीदरलैंड की टीम 2 में से 1 मैच गंवा चुकी है. उसका नेट रन रेट भी अच्छा नहीं है. ऐसे में इन 3 टीमों का टूर्नामेंट से बाहर होना करीब-करीब तय नजर आ रहा है.

धोनी के 3 पसंदीदा खिलाड़ी, जिन्हें विराट कोहली की कप्तानी में मिले काफी कम मौके, 1 तो संन्यास लेने पर हुआ मजबूर

बात करते हैं ग्रुप बी की तो ओमान की टीम 2 मैच खेली है, जिसमें उसने 2 जीत दर्ज की है. श्रीलंका 1 मैच में 1 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है. स्कॉटलैंड ने अभी एक मैच में 1 जीत दर्ज की है. आयरलैंड और यूनाइटेड अरब अमीरात ने भी 2-2 मैच खेले हैं. लेकिन अबतक खाता नहीं खुला है. दोनों टीमों का नेट रन रेट भी बेहद खराब है. वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करना इन दोनों के लिए काफी मुश्किल होगा.

बता दें कि श्रीलंका और वेस्टइंडीज विश्व विजेता टीम हैं. लेकिन इस बार उन्हें क्वालीफायर खेलना पड़ रहा है. टी20 विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफाई नहीं कर सकी थी. इस बार इन दोनों टीमों के पास बढ़िया मौका है. बता दें कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड , पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और अफ़गानिस्तान पहले से ही वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं.

Tags: ODI World Cup, Srilanka, World cup 2023, Zimbabwe

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More