
हाइलाइट्स
शुक्र की पूजा करके उसके बीज मंत्र का जाप करते हैं तो शुक्र दोष खत्म होगा.
जो आज शिव कृपा के लिए रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं, वे सूर्योदय बाद से करा सकते हैं.
आज का पंचांग 23 जून 2023: आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, मघा नक्षत्र, वज्र योग, बव करण और शुक्रवार दिन है. आज व्रत रखकर पूजा करने से कुंडली का शुक्र दोष दूर होगा. शुक्र की पूजा करके उसके बीज मंत्र का जाप करते हैं तो शुक्र दोष खत्म होगा और ग्रह मजबूत होकर शुभ फल देने लगेगा. शुक्र मजबूत होने से व्यक्ति को सभी भौतिक सुख प्राप्त होता है. ग्लैमर, फिल्म और टीवी की दुनिया में नाम होता है. जीवन सुखपूर्वक कटता है. शुक्र दोष धन की कमी और विपरीत स्थितियों को जन्म देता है.
शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा विधिपूर्वक करते हैं तो उनकी कृपा आप पर होगी. आपके धन, वैभव, सुख, समृद्धि में बढ़ोत्तरी होगी. धन संकट दूर होगा और आर्थिक उन्नति होगी. माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं. इससे भी धन का आगमन होता है. आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. लक्ष्मी पूजा के समय कमल के फूल, कमलगट्टा, शंख, पीली कौड़ी, अक्षत्, सिंदूर, श्रीयंत्र आदि उपयोग करना चाहिए. ये सभी चीजें माता लक्ष्मी को प्रिय हैं.
जो लोग आज शिव कृपा प्राप्ति के लिए रुद्राभिषेक कराना चाहते हैं, वे सूर्योदय बाद से करा सकते हैं क्योंकि आज सुबह से ही शिववास है. सुबह से शाम 07 बजकर 53 मिनट तक कैलाश पर शिववास है, उसके बाद नंदी पर शिववास होगा. आज के पंचांग से जानते हैं शुभ मुहूर्त, लक्ष्मी पूजा विधि, शुक्र दोष उपाय, दिशाशूल, राहुकाल, सूर्योदय आदि.
23 जून 2023 का पंचांग
आज की तिथि – आषाढ़ शुक्ल पक्ष पंचमी
आज का नक्षत्र – मघा
आज का करण – बव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – वज्र
आज का वार – शुक्रवार
आज का दिशाशूल – पश्चिम
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:55:00 AM
सूर्यास्त – 07:28:00 PM
चन्द्रोदय – 09:41:59
चन्द्रास्त – 23:14:00
चन्द्र राशि – सिंह
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:58:10
मास अमांत – आषाढ
मास पूर्णिमांत – आषाढ़
शुभ समय – 11:55:12 से 12:51:05 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:11:41 से 09:07:34 तक, 12:51:05 से 13:46:57 तक
कुलिक– 08:11:41 से 09:07:34 तक
कंटक– 13:46:57 से 14:42:50 तक
राहु काल– 10:59 से 12:41 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 15:38:43 से 16:34:35 तक
यमघण्ट– 17:30:28 से 18:26:21 तक
यमगण्ड– 15:52:41 से 17:37:27 तक
गुलिक काल– 09:18 से 10:59 तक
गुलिक काल– 07:36 से 09:18 बजे तक
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha
FIRST PUBLISHED : June 23, 2023, 06:00 IST






