SGB: सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका, सरकार 5,926 रुपये में बेच रही गोल्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

Sovereign Gold Bond: मार्केट रेट से सस्‍ता सोना म‍िलता है.
ऑनलाइन खरीदने पर मिलेगी 50 रुपये प्रति 10 ग्राम छूट
निवेशकों को कम से कम 1 ग्राम सोना खरीदना होगा

नई दिल्ली. बाजार से सस्ता सोना खरीदने का आज आखिरी मौका है. दरअसल, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम (Sovereign Gold Bond) 2023-24 की पहली सीरीज आज क्लोज हो जाएगी. इसलिए अगर आपने अभी तक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम के तहत सोना नहीं खरीदा है, तो आज आखिरी मौका है. गोल्ड बॉन्ड की ये सीरीज निवेश के लिए 19 जून को खुली थी और आज 23 जून को बंद हो जाएगी. सरकार की इस स्कीम के तहत आप 5,926 रुपये प्रति ग्राम की दर से सोना खरीद सकते हैं.

सरकार की गारंटी
गौरतलब है कि सरकार की तरफ से ये बॉन्ड भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जारी करता है. इस स्कीम के तहत आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से सोना खरीद सकते हैं.

ये भी पढ़ें- World Oldest Gold: खुदाई में मिला सबसे पुराना सोना! सदियों से दबा था जमीन के नीचे, देखिए एक झलक

ऑनलाइन खरीदने पर मिलेगी 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट
सरकार की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का फैसला किया गया है. इनके लिए उन्हें डिजिटल माध्यम से पेमेंट करना होगा. इसका मतलब हुआ कि ऑनलाइन पेमेंट करने वाले निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का इश्यू प्राइस 5,876 रुपये प्रति ग्राम होगा.

2015 में हुई थी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत
सरकार ने नवंबर 2015 में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत की थी. ये निवासी व्यक्तियों, अविभाजित हिंदू परिवार (HUF), ट्रस्ट, विश्वविद्यालयों और धर्मार्थ संस्थाओं को ही बेचे जा सकते हैं.

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे
>> सालाना 2.5% का ब्याज मिलता है
>> छमाही आधार पर ब्याज का पेमेंट होता है
>> यह GST के दायरे में नहीं आता है
>> गोल्ड बॉन्ड में ट्रांसफर का भी ऑप्शन
>> बॉन्ड के बदले लोन लेने की भी सुविधा मिलती है
>> मैच्योरिटी के बाद कोई टैक्स नहीं
>> बॉन्ड में 8 साल का लॉक इन पीरियड
>> 5 साल के बाद निकलने का भी ऑप्शन

Tags: Gold, Sovereign gold bond

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें