हमेशा पहली रोटी गाय और आखिरी कुत्ते को दें, कभी नहीं होगी धन की कमी, आर्थिक संकट को करे दूर, होंगे कई फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है
गाय को पहली रोटी देने से घर में सुख-शांति आती है

Pehli Aur Akhiri Roti: हिंदू धर्म में गाय को माता माना गया है. प्राचीन काल से ही ऋषि-मुनियों और राजा-महाराजा गौपालन की परंपरा रही है. हिंदू धर्म में गौ-सेवा का बहुत महत्व बताया गया है. गौ सेवा को बहुत पुण्य का काम माना गया है. हिंदू परंपराओं के मुताबिक खाने से पहले गाय के लिए खाना निकलना बहुत शुभ माना गया है. ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अधिकांशतः घरों में पहली रोटी गाय को और आखिरी रोटी कुत्ते को दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका क्या महत्व है.

हिंदू धर्म में गाय को देव तुल्य माना जाता है. शास्त्रों की मान्यताओं के मुताबिक गाय के शरीर में सभी देवी देवताओं का वास माना गया है. ऐसी मान्यता है कि जब हम पहली रोटी गाय को खिलाते हैं तो सभी देवी देवताओं को भोग लग जाता है. इससे सभी देवी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए आज भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं कि पहली रोटी गाय और आखिरी रोटी कुत्ते को देने के क्या फायदे होते हैं.

1.कुंडली दोष से राहत: ज्योतिष शास्त्र के मिताबिक अगर किसी की कुंडली में राहु केतु या शनि का दोष है तो उसे प्रत्येक दिन रात को अंत में बनाई जाने वाली रोटी कुत्ते को देना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में जो भी दोष होते हैं वो खत्म हो जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं? होता है बल बुद्धि का विकास, घर की होगी उन्नति

2.आर्थिक संकट दूर होता है: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी मान्यता है कि अगर आप गरीबी की समस्या से जूझ रहे हैं तो घर में सुबह बनने वाली पहली रोटी के चार टुकड़े कर लें. अब इसका पहला टुकड़ा गाय को, दूसरा टुकड़ा कुत्ते को, तीसरा टुकड़ा कौओं को और चौथा टुकड़ा किसी चौराहे पर रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सभी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है. इससे गरीबी दूर होती है और धन का लाभ होता है.

3.सुख शांति का वास: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यदि आपके घर में सुख शांति नहीं है, कलह मची हुई है तो ऐसे व्यक्ति को रोज सुबह बनाई गई पहली रोटी गाय को और आखिर में बनाई गई रोटी कुत्ते को खिलाना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख शांति का वास होता है. इससे भगवान की कृपा प्राप्त होती है.

इसे भी पढ़ें: लाल मिर्च के 4 चमत्कारिक उपाय अपनाएं, सफलता के खुल जाएंगे द्वार, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें