इंटरनेशनल हेल्थ एंड फिटनेस चैंपियनशिप में शिवपुरी के 4 खिलाड़ियों ने जीते मेडल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सुनील रजक/शिवपुरी: दिल्ली के प्रगति मैदान में एशिया की सबसे इंडियन हेल्थ एंड फिटनेस चैंपियनशिप में शिवपुरी के 4 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल किए. इस प्रतियोगिता में 45 देशों के 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था.

इनमें भारत के दीपक पुनिया, योगेश्वर दत्त जैसे इंटरनेशनल पहलवानों ने भी भाग लिया. इस चैंपियनशिप को IHFF (इंटरनेशन हेल्थ एंड फिटनेस फेस्टिवल) और शेरू क्लासिक MMA India जैसी बड़ी संस्थाओं द्वारा कराया गया.

चैंपियनशिप में शिवपुरी के TFS जिम के वीरा फाइट क्लब से 4 खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से इंटरनेशनल खिलाड़ियों को पटखनी देकर शिवपुरी और मध्य प्रदेश का नाम रोशन किया. इनमें प्रियम नेगी जो शिवपुरी वीरा फाइट क्लब में मिक्स मार्शल आर्ट्स सीख रही हैं, उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं बलबीर रावत ने 3 फाइट नॉकआउट जीत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया. स्मार्टी सरीन ने भी सिल्वर मेडल जीता, जबकि आकाश राय ने चौथा स्थान प्राप्त किया.

शिवपुरी के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और IHFF जैसी इंटरनेशनल प्रतियोगिता में MP के लिए पहला गोल्ड मेडल जिताने के लिए TFS जिम के डायरेक्टर और खेल प्रेमी मिस्टर हर्ष वर्धन रघुवंशी और रिचा रघुवंशी ने कोच वीरा रावत को एक लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया.

Tags: Local18, Mp news, Shivpuri News, Sports news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें