FTGGABA 2023 में छाए देबिना-गुरमीत, अलग-अलग कैटेगरी में मिले अवॉर्ड, जानें क्या बोले राजवीर शर्मा

मुंबईः एक्टर राजवीर शर्मा (Rajveer Sharma) ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की ओर कदम बढ़ाए हैं. उनके खाते में एक-दो नहीं बल्कि कई प्रोजेक्ट हैं. पिछले दिनों ही उनका म्यूजिक वीडियो ‘अपनी मोहब्बत’ रिलीज हुआ, जिसे उनके फैंस से खूब प्यार मिला. इस सॉन्ग को यूट्यूब पर अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं. म्यूजिक वीडियो में युक्ता के साथ राजवीर की जोड़ी और केमेस्ट्री खूब पसंद की गई. दर्शकों ने कमेंट सेक्शन में दोनों की जोड़ी की तारीफ भी की.

हालांकि, अब राजवीर एक नई वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में अभिनेता की कंपनी फिल्मजायंटस प्राइवेट लिमिटेड और संजीव जैन की कंपनी तायकून ग्लोबल द्वारा आयोजित ‘फिल्मजायंटस तायकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिजनेस अवॉर्ड्स 2023 का शानदार आयोजन किया, इस अवसर पर देश विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां भी अवॉर्ड शो में शामिल हुईं.

इस इवेंट में टीवी से बॉलीवुड एक्टर बन चुके गुरमीत चौधरी, द कश्मीर फाइल्स के एक्टर दर्शन कुमार, एक्ट्रेस रिया सेन, देबिना बनर्जी, साउथ सिनेमा की अभिनेत्री भैरवी डेका, कोरियोग्राफर शबीना खान, द ग्रेट खली, जैसे सेलिब्रिटी शामिल हुए और इवेंट में चार चांद लगाए. सोशल मीडिया पर अब इस स्टार स्टडेड इवेंट की खूब चर्चा हो रही है.

अवॉर्ड सेरेमनी में ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए साल 2023 के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता दर्शन कुमार, देश की सबसे आकर्षक हस्ती अभिनेत्री रिया सेन, इन्फ्लुएंसर मॉम ऑफ द ईयर 2023 एक्ट्रेस देबिना बनर्जी चौधरी, मोस्ट स्टाइलिश एक्टर ऑफ द नेशन 2023 गुरमीत चौधरी, राष्ट्र की सबसे प्रसिद्ध वैश्विक व्यक्तित्व द ग्रेट खली और शबीना खान को देश की सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर का अवॉर्ड मिला.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More