Biperjoy storm : चंबल में बिपरजॉय चक्रवात का असर, तेज आंधी से भिंड में भरभराकर गिरा मकान


अरविंद शर्मा/भिण्ड: राजस्थान में कहर बरपाने के बाद बिपरजॉय तूफान का असर अब चंबल में भी दिखाई देने लगा है. यहां तेज आंधी के साथ हुई शुरू हुई बारिश ने कई मकान, पुराने पेड़ और बिजली के खंबों को धराशाई कर दिया, जिससे तमाम लोगों की मुसीबत बढ़ गई, पिछले तीन दिन से यहां रुक रुककरबारिश होती रही, वहीं लगातार बारिश होने से भिण्ड की क्वारी नदी का जलस्तर बढ़ गया है, इधर शहर के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया.

गुजरात के समुद्री तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय अब ग्वालियर-चंबल संभाग में इसका असर देखने को मिल रहा है, बुधवारको भिण्ड शहर के अटेर रोड वार्ड क्रमांक 38 बंबा के पास निवासी रामदास ओझा पुत्र शंभूदयाल ओझा का दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया. गनीमत यह थी कि जब मकान गिरा तब उसमें कोई नहीं था. वह लोग पड़ोस के दूसरे घर में सो रहे थे, जिससे इस घटना में कोई जनहानि नही हुई, मौके पर पहुँचे प्रशानिक अधकारी जांच करने में जुट गए हैं.

तेज हवा के साथ रुक रुक कर हुई बारिश
भिण्ड जिले में पिछले तीन दिन से लगातार तेज हवा के साथ रुक रुक बारिश हो रही है ऐसे में हालांकि लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन तूफान के प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग में मौसम बदला हुआ नजर आ रहा है. आंधी तूफान और बारिश की वजह से कई जगह मकान के साथ पेड़ भी उखड़ गए है, इसके अलावा भिण्ड जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भी एक पेड़ गेट पर उखड़ कर गिर गया, जिससे अस्पताल का गेट टूट गया, हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची.

26 जून से मानसून आने की है संभावना
मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश ने बताया कि चंबल में अभी बिपरजॉय के प्रभाव से मौसम अगले दो दिन ऐसा ही रहेगा. इसके बाद दो दिन आसमान साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी. इसी बीच 26 जून से मानसून आने की संभावना जताई गई है. ऐसे में 24 और 25 जून को प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो जाएंगी. इसके असर से आंधी-वर्षा की संभावना बनी हुई हैं.

Tags: Bhind news, Local18, Mp news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More