पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने की सजा मौत! जानें क्या है मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनिरुद्ध शुक्ला/बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पत्नी को अपने ही मौसेरे भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में देखना पति को भारी पड़ गया. पत्नी और उसके प्रेमी(मौसेरे भाई) ने मिलकर पति की हत्या कर दी. साथ ही उस पर किसी को शक न हो इसलिए पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए इसका इल्जाम दूसरे लोगों पर थोप दिया. वहीं बाराबंकी पुलिस ने अब इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

दरअसल, ये पूरा मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव का था. जहां का निवासी कैलाश नाम के एक शख्स का शव गांव से करीब तीन किमी दूर खुर्दमऊ गांव जाने वाले मार्ग पर तालाब के किनारे पड़ा मिला था. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कैलाश की गर्दन में गमछा कसा था और नाक-कान से खून आ रहा था. उसकी आंख और शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी थे.

पत्नी लगा रही थी दूसरों पर हत्या का इल्जाम
पुलिस को इस मामले में मृतक की पत्नी रेनू पर ही शक हुआ, लेकिन रेनू पुलिस को लगातार गुमराह करते हुए दूसरे लोगों पर अपने पति की हत्या का इल्जाम लगा रही थी. हालांकि बदोसरय थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह की तफ्तीश में खुलासा हुआ कि कैलाश को उसकी पत्नी रेनू और प्रेमी राम कुमार यादव ने ही मिलकर अंजाम दिया है.

अवैध संबंध बना हत्या का कारण
मामले में खुलासे को लेकर जानकारी देते हुए बाराबंकी के एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रेनू का अवैध संबंध मृतक कैलाश के मौसेरे भाई श्रवण के साथ था. कुछ दिन पहले मृतक कैलाश ने श्रवण के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था, जिसके बाद मृतक ने पत्नी को मारा-पीटा था.

हालांकि कुछ दिन बाद श्रवण सऊदी अरब चला गया लेकिन मृतक की पत्नी इस बात से काफी क्षुब्ध हो गई थी. इसी बीच रेनू के अवैध संबंध एक स्कूल में चपरासी राम कुमार नाम के शख्स से भी हो गए. फिर मृतक की पत्नी रेनू ने अपने पति कैलाश को राम कुमार के साथ मिलकर रास्ते से हटाने की ठानी.

सलाखों के पीछे पहुंचे दोनों आरोपी
एसपी ने बताया कि मृतक की पत्नी रेनू ने प्लान बनाकर बीती 17 जून को कैलाश को बच्चों की फीस कम कराने के बहाने रामकुमार के पास चलने के लिए कहा, क्योंकि अभियुक्त राम कुमार यादव एक इण्टर कालेज में चपरासी है. बदोसराय पहुंचने पर कोल्ड ड्रिंक में नशे की गोली मिला दी और कैलाश को पिलाकर उसे बलेनो कार में बैठा लिया. कार में रामकुमार और रेनू ने कैलाश का गला कस कर गाड़ी में रखे पाना से उसके सिर पर वार कर हत्या कर दी. एसपी के मुताबिक दोनों हत्यारों को जेल भेजा जा रहा है.

Tags: Barabanki News, Crime News, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें