अपराधियों की टॉप लिस्ट में नाम, 11 FIR, जमुई पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात वीरप्पन


जमुई. बिहार की जमुई पुलिस को अहम कामयाबी मिली है. पुलिस ने सुभाष महतो उर्फ वीरप्पन को गिरफ्तार किया है. सुभाष कुमार उर्फ वीरप्पन जिले के टॉप टेन अपराधियों में से एक है जिसके खिलाफ हत्या लूट रंगदारी के अलग-अलग 11 मुकदमे दर्ज हैं. काकन गांव का रहने वाला वीरप्पन नगर थाना इलाके में एक संगठित गिरोह चलाकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है. दरअसल जिले के नगर थाना इलाके में बन रही सड़क के निर्माण कंपनी के कर्मी से मारपीट फायरिंग और दस लाख रंगदारी मांगी गई थी.

इस मामले में पुलिस ने दो और अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. चौबीस घंटे पहले भी पुलिस ने इसी इलाके से एक और अपराधी शुभम कुमार उर्फ बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया था. 24 घंटे के अंदर सड़क निर्माण से रंगदारी मांगने वाले दो और गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. जानकारी के अनुसार नगर थाना इलाके के लखनपुर में बन रहे सड़क में लगे निर्माण कंपनी के कर्मी के साथ मारपीट कर 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी. इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई थी.

घटना के बाद सड़क निर्माण कंपनी में लगे कर्मी भय और दहशत में थे, जिसके बाद सड़क निर्माण कंपनी ने पुलिस को लिखित आवेदन दे कार्रवाई की मांग की थी. गिरफ्तार किये गये सुभाष महतो उर्फ वीरप्पन पर 11 कांड दर्ज हैं. नगर थाना इलाके के डोमनपुरा और लखनपुर में बन रहे दो अलग-अलग सड़क के निर्माण में लगे कंपनी से रंगदारी और निर्माण कंपनियों के कर्मियों के साथ मारपीट की घटना के बाद पुलिस की परेशानी बढ़ गई थी. इसके बाद पुलिस ने वैज्ञानिक तकनीक का उपयोग करते हुए पहले डोमनपुरा में सड़क निर्माण कंपनी से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले शुभम कुमार उर्फ बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया, फिर बाद में लखनपुर में बन रहे सड़क निर्माण कंपनी से रंगदारी मारपीट और फायरिंग के मामले में सुभाष महतो वीरप्पन और सूरज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है.

इनके पास से एक 9MM का पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. इस मामले में एसडीपीओ राकेश कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण में लगे कंपनी के कर्मियों के साथ मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आने के बाद पुलिस लगातार इन अपराधियों के खिलाफ काम कर रही थी. सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए हथियार के साथ इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tags: Bihar News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More