संगीत ने बदल दी जिंदगी, अब साइकिल पर सवार होकर दे रहे पर्यावरण संरक्षण का संदेश


पवन कुमार/रेवाड़ी: युवा अगर ठान लें तो क्या नहीं कर सकते. ऐसे ही एक युवक से आपको रूबरू करवाने जा रहे हैं जो लीक से हटकर काम कर रहे हैं और युवाओं के लिए भी उदाहरण हैं. मिलिए रेवाड़ी के महेश कुमार से जो तीन वर्षों से साइकिल यात्रा कर देशभर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं.

रेवाड़ी के रहने वाले महेश कुमार पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर तीन वर्षों में करीबन 15 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं. इस यात्रा के दौरान वह अलग-अलग राज्यों के अनेकों स्कूल-कॉलेज और गांवों में जाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं.

संगीत ने बदली जिंदगी
बीसीए की पढ़ाई के दौरान महेश को सॉन्ग बनाने में रुचि थी. इस दौरान उनको एक साइकिल मैराथन का पता चला, जिसके बाद महेश को कहा गया कि मैराथन भाग लेने पर उनके सॉन्ग को स्पांसर कर देंगे. तब महेश ने पहली बार 21 किलोमीटर की साइकिल मैराथन में हिस्सा लिया था. फिर महेश की साइकिलिंग में रुचि बढ़ती चली गई और इसके बाद उसने देशभर में यात्रा कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने की ठानी.

कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा
महेश कुमार ने एक साइकिल यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक 6 दिसंबर 2021 से 14 जनवरी 2022 तक पूरी की थी. इस दौरान भी महेश ने करीब 4 हजार किलोमीटर साइकिलिंग करके 10 राज्यों और तीन केंद्र शासित राज्यों में जाकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर संदेश दिया था. वहीं, महेश एक दिन में रेवाड़ी-चंडीगढ़ की साइकिल यात्रा भी कर चुके हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 22, 2023, 22:25 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More